
सोलन, 07 अगस्त। एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में बीमा सखी व ऐजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए महिला व पुरुष दोनों योग्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार कार्यालय कसौली में 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 70180-23273 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से विभिन्न स्थानों पर होंगे साक्षात्कार
धर्मशाला, 07 अगस्त। जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं अथवा इससे अधिक निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 18 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 11 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार 10 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ, 11 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 13 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय देहरा, 14 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय बडोह तथा 17 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार का विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे साक्षात्कार में भाग लेने से पहले सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।







