Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बड़ू में एआई और अन्य अत्याधुनिक टैक्नोलॉजीज के गुर सीखेंगे आईटी शिक्षक

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 09, 2026 17:15 PM IST
बड़ू में एआई और अन्य अत्याधुनिक टैक्नोलॉजीज के गुर सीखेंगे आईटी शिक्षक

हमीरपुर, 09 सितंबर। हि‍माचल प्रदेश के बहुतकनीकी कालेजों और आईटीआई संस्थानों के शिक्षकों, डिग्री कालेजों के बीसीए शिक्षकों और स्कूलों के पीजीटी शिक्षकों को एआई, आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) तथा अन्य नवीनत्तम टैक्नोलॉजीज से अवगत करवाने के लिए बड़ू स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में 15 से 19 सितंबर तक 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।
 

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक पंकज ठाकुर ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित तथा ई एंड आईसीटी अकादमी एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) मोहाली के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजीज फॉर एजूकेटर्स’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को उभरती तकनीकों की नवीनत्तम जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध कार्य में इन तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए सक्षम बनाना है।
 

प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), जनरेटिव एआई, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी), प्रांप्ट इंजीनियरिंग, एंबेडेड सिस्टम्स तथा आईओटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षण एवं शोध में एआई आधारित टूल्स के उपयोग तथा इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों में इनके इस्तेमाल पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ पेशेवर नेटवर्किंग का अवसर भी प्राप्त होगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इसके प्रतिभागियों से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। पात्र प्रतिभागी दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

 पंकज ठाकुर ने बताया कि वर्तमान तकनीकी दौर में शिक्षकों का नई एवं उभरती तकनीकों से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के सह-समन्वयक वरुण गुप्ता हैं। जबकि, सी-डैक मोहाली की ओर से डॉ. बलविंदर सिंह और ई एंड आईसीटी अकादमी से प्रोजेक्ट इंजीनियर सोनिया कोर्डिनेट करेंगी। 

 

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X