Wednesday, May 22, 2024
BREAKING
यह चुनाव संविधान को बचाने का अंतिम चुनाव: आनंद शर्मा मोदी की गारंटी पर जनता को पूर्ण विश्वास: राजीव भारद्वाज बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला: मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस: जयराम ठाकुर सेब बागवानों की सभी देनदारियां चुकता, 153 करोड़ देने पर सीएम का आभारः रोहित ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल भाजपा के सांसद कांगड़ा-चंबा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम सिद्ध हुए: सीएम दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री सरकार गिराने का षड़यंत्र माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता: आनंद शर्मा 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री
 

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 01, 2024 17:15 PM IST
हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू

नादौन(हमीरपुर), 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर बाद नादौन पहुंचे। उन्होंने नादौन के गौना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते भी वह प्रदेश का पक्ष केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से नहीं रख पाए, अब नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में भी पूरी तरह नाकाम हैं। केंद्र सरकार जब अग्निवीर योजना लाए, तब भी कुछ नहीं बोले। प्राकृतिक आपदा के समय केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग तक नहीं कर पाए। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक बयानों के जबाव पर जयराम ठाकुर को विचलित नहीं होना चाहिए। कंगना पर किसी ने भी आपतिजनक टिप्पणियां नहीं की हैं। कंगना हिमाचल की बेटी हैं और उनके पिता कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। जयराम ठाकुर को यह समझना चाहिए कि जब उनकी तरफ से कोई बयान आएगा तो उसका जबाव भी मिलेगा। जयराम ठाकुर बताएं कि हिमाचल के हित में उन्होंने अपनी सरकार के समय कौन स काम किए हैं। जयराम ने कौन सी लडाई प्रदेश हित में लड़ी।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले फौज में नवयुवक भर्ती होता था और उसे सरकारी नौकरी मिलती थी। केंद्र सरकार ने युवाओं की सेना की नौकरी भी अस्थायी कर दी और अग्निवीर योजना लाकर युवाओं से खिलवाड़ किया। जयराम ठाकुर ने अग्निवीर योजना के विरोध में भी कोई आवाज नहीं उठाई। आपदा आने पर भाजपा के तीनों सांसदों ने केन्द्र सरकार के समक्ष कभी विशेष राहत पैकेज की मांग नहीं रखी।

 

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के पास कहने के लिए कुछ नही हैं, वह केवल विरोध की राजनीति कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार में पांच साल में केवल 16 हजार नौकरियां निकाली, उनमें से जेओआईटी की भर्ती न्यायालयों में फंसी रही। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही न्यायालय में मजबूती से केस लड़कर उन नौकरियों को बहाल करवाया। कांगेस सरकार ने सत्ता में आने के एक साल में ही 22 हजार नौकरियां निकाली है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी है।

 

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला: मुख्यमंत्री

वोट मांगे : बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला: मुख्यमंत्री

10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री

पलटवार : 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

जनसभा : जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा

नुक्‍कड़ सभा : धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर

आशीर्वाद यात्रा : पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर

राणा का नामांकन : मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर

सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम

नामांकन रैली : सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री

प्रचार : बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X