Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, May 21, 2024 18:57 PM IST
पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस: जयराम ठाकुर

पांगी(चंबा),21 मई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भरमौर विधान सभा के पांगी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने डेढ़ साल में प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं किया और अब लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में काम के नाम पर वोट नहीं माँग पा रही है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता सत्ता में रहने के बाद भी काम के नाम पर वोट माँगने के बजाय भाजपा प्रत्याशियों के ऊपर निजी आरोप लगाकर और निम्न स्तर की टिप्पणी करके वोट माँग रहे हैं। कांग्रेस को चुनाव में मर्यादा याद रखनी चाहिए। वह भाजपा के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश भर में नरेन्द्र मोदी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस इस बार चालीस सीटें भी नहीं हासिल कर पाएगी, इसका अंदाज़ा कांग्रेस के नेताओं में मची भगदड़ देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। हिमाचल में हो रहे सभी चुनावों में भाजपा भारी मतों जीतेगी।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से मुद्दाविहीन होकर मर्यादा के विपरीत आचरण कर है, उससे यह साफ़ हो गया है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। अब बस औपचारिकता ही बची है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने सत्ता पाने के बाद प्रदेश के लोगों से मुंह मोड़ लिया। जिसकी वजह से आज यह स्थिति आई है कि प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है और हिमाचल के लोग इस सरकार से त्रस्त हैं।  सरकार की असंवेदनशीलता का आलम यह है कि लोगों को हिमकेयर के तहत मिलने वाले इलाज को भी बंद कर दिया है। माताओं-बहनों से हर चुनाव में झूठे फॉर्म भरवा रही हैं। नौकरी देने की गारंटी से मुकर रही है और नौकरी कर रहे युवाओं को नौकरी से भी निकाल रही है। डेढ़ साल में सरकार एक नई ईंट नहीं रखवा पाई और न ही एक युवा का रोज़गार दे पाई है। बस सरकार हर महीनें क़र्ज़ लेने का रिकॉर्ड बना रही है। इसलिए कंगना रनौत को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजे और जनहित को समर्पित नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। इस मौक़े पर उनके साथ कंगना रनौत, भरमौर के विधायक डॉ जनक राज समेत स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोग मज़बूत और सशक्त भारत चाहते हैं, जो भारत की तरफ़ बुरी नज़र उठाने वालों को घर में घुसकर जवाब दे। पूरे देश ने देखा कि भारत ने किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर पाकिस्तान को साफ़ संदेश दिया है। कश्मीर में बिताए अपने कश्मीर में बिताए हुए दिनों को याद करते हुए जयराम ने कहा कि एक वह भी जमाना था जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वजह से दो झंडे होते थे। कश्मीर के लाल चौक में भी तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाता था। स्वर्ग कहीं जाने वाली घाटी में ख़ौफ़ का साया था। अब मोदी जी के द्वारा 370 हटाने से आज वहाँ का मंजर बदल गया है। घर-घर पर तिरंगा है। घाटी में डर का नहीं ख़ुशहाली और तरक़्क़ी का बोलबाला है। आज पाक अधिकृत कश्मीर वाले भारत में शामिल होने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। यह परिवर्तन सिर्फ़ आप लोगों द्वारा नरेन्द्र मोदी को मजबूती देने की वजह से संभव हो पाया है। आगे भी विकास की गति ऐसे ही रहने वाली है। इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

 

चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

आवाजाही बहाल : चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

नशामुक्ति : राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

कई घोषणाएं : पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

आश्वासन : पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

संबोधन : संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

प्रेस कान्‍फ्रेंस : पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

बैठक  : साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

जनसभा : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X