Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जयराम ठाकुर ने पंचायती राज चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 27, 2026 18:57 PM IST
जयराम ठाकुर ने पंचायती राज चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया

मंडी, 27 मई। हिमाचल प्रदेश में आयोजित पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण में प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा और प्रचंड जनादेश सुना दिया है। इस चुनाव के पहले ही चरण में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रवाद और विकास की एक नई लहर चल रही है और कांग्रेस का गांव-गांव से सफाया शुरू हो चुका है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी  से जारी प्रेस बयान में कहा है कि सराज में भाजपा ने प्रथम चरण में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र की 28 पंचायतों में से 25 पर अपना परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस को महज दो जगह पर ही संतोष करना पड़ा है। सराज की प्रबुद्ध जनता के इस प्रचंड समर्थन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कई बार प्राकृतिक आपदा का दंश झेल चुके सराज क्षेत्र को सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मिलकर फिर से मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को इस शानदार जनादेश के लिए धन्यवाद दिया और वीरवार को होने वाले दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए भी जनता से इसी प्रकार के सहयोग की पुरजोर अपील की।

 

नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके सत्ता तो हथिया ली, लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास कार्यों पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लगा दिया है। जनता अब इस सच्चाई को अच्छी तरह समझ चुकी है कि यदि गांव और क्षेत्र का वास्तविक विकास करना है तो भाजपा के साथ ही आगे बढ़ना होगा। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है और केंद्र सरकार के मजबूत सहयोग से हिमाचल में विकास का पहिया 'डबल इंजन' की रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पता था कि चुनावों में परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं आने वाले हैं तो उन्होंने इन चुनावों को समय पर नहीं करवाया और आज छः माह का अतिरिक्त समय निकल चुका है। इस अवधि में जो विकास पंचायतों में होना चाहिए था वो कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण रुका पड़ा है। केंद्र सरकार से लगातार मदद मिल रही है लेकिन इस सरकार ने उसे भी लोगों तक पहुंचाने में देरी की है।

 

इसके अतिरिक्त, एक अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 'विशेष गहन समीक्षा' (एसआईआर) कानून सम्मत, वैध और पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद कांग्रेस का तथाकथित संविधान विरोधी चेहरा देश और प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गया है, क्योंकि कांग्रेस अब तक देश की जनता को केवल वोट बैंक की ओछी राजनीति के लिए धोखा देती आ रही थी और घुसपैठियों के सहारे चुनावों में अनुचित फायदा उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन अब देश और प्रदेश में यह तुष्टिकरण और धोखे की राजनीति बिल्कुल नहीं चलेगी।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X