Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित चंबा जिला का दौरा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 10, 2025 18:33 PM IST
जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित चंबा जिला का दौरा

चंबा, 09 सितंबर। जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित चंबा जिला के भटियात  और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि मैं जहां-जहां भी गया वहां पर न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के बल्कि आम आदमियों के भी बहुत नुकसान हुए हैं। लोगों के घर बह गए हैं। बाग बगीचे नष्ट हो गए हैं। पशु भी आपदा का शिकार हुए हैं। बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिनके घर को आंशिक क्षति हुई है लेकिन उनके घर रहने लायक नहीं है। ऐसे लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उनका सहयोग नहीं किया जा रहा है। किसी भी आपदा प्रभावित के साथ प्रशासन की लापरवाही और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावितों से कहा कि वे लोग भी प्रशासन की कार्य प्रणाली पर नजर रखें और किसी भी प्रकार का भेदभाव हो तो हमें सूचित करें। उसे मुद्दे को हम सरकार के समक्ष रख सके। उन्होंने चंबा जिले के सभी आपदा प्रभावितों को आश्वत किया कि भारतीय जनता पार्टी सभी के साथ चट्टान के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

जयराम ठाकुर ने प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में लापरवाही और भेदभाव भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रशासन के अधिकारी आपदा प्रभावितों की वास्तविक जरूरत और उनके नुकसान के हिसाब से काम करें। सरकार और स्थानीय नेताओं के अनावश्यक दबाव में बिल्कुल ना आए। केंद्र सरकार द्वारा जो भी आर्थिक सहायता हिमाचल प्रदेश को भेजी जा रही है सरकार और अधिकारी उस सहायता को प्रभावी लोगों की बजाय प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हम भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा, तनु हट्टी, मेल और ककडार दौरा का राजस्थानी लोगों की शिकायतें सुनी। इसके बाद वह डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सिमडी में लोगों से मिले और जनसभा को संबोधित किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं हर जगह लोगों की शिकायतों का अंबार मिल रहा है। यहां कई जगह पर जमीनें  धंस रही हैं।  गांव के गांव खतरे में है। लेकिन सरकार उनके साथ कहीं भी मजबूती से खड़ी नजर नहीं आ रही है। कहीं पर प्रशासन का पटवारी तक नहीं पहुंचा है तो कहीं पर लोगों की शिकायतें बड़े अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।  प्रशासन के रवैए की वजह से लोगों को सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सहयोग भी नहीं मिल पा रहा है। आपदा के समय अगर लोगों को तत्काल सहयोग नहीं मिलता है तो उसे सहयोग का क्या अर्थ रह जाएगा।

 

इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुलह से विधायक विपिन परमार, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह से विधायक डॉ. हंसराज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम जरयाल समेत स्थानीय अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X