Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, January 20, 2026 17:57 PM IST
हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई: जयराम ठाकुर

शिमला, 20 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके अत्यंत सफल, सशक्त और संगठनात्मक रूप से ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की माटी के लाल नड्डा जी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के शीर्ष पद पर आसीन होकर जिस कुशलता के साथ संगठन का संचालन किया, वह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी, निर्णायक और प्रेरणादायी नेतृत्व में नड्डा जी का यह कार्यकाल संगठन और सरकार के बीच सशक्त समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी ने चुनावी राजनीति में शानदार जीत का एक बेमिसाल ट्रैक रिकॉर्ड स्थापित किया।

 

जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि नड्डा जी के मार्गदर्शन में भाजपा ने न केवल सांगठनिक विस्तार किया, बल्कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कठिन से कठिन चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और वैचारिक रूप से अभूतपूर्व सुदृढ़ता प्राप्त की। इस कालखंड के दौरान देवभूमि हिमाचल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई अनगिनत विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास को गति दिलाने में नड्डा जी का योगदान सदैव सराहनीय और स्मरणीय रहेगा। साथ ही, उन्होंने संगठन की कमान संभालने वाले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भी भाजपा राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी। नड्डा जी के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का उनका सफर और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका परिश्रम पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X