
धर्मशाला(कांगड़ा), 10 सितंबर। वर्धमान यार्नज एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना में पुरूषों व महिलाओं के लिए मशीन ऑप्रेटर ट्रेनी के 150 पद भरे जाने हैं। इसके लिए साक्षात्कार 15 सितंबर को उप रोज़गार कार्यालय, पालमपुर, 16 सितंबर को नगरोटा बगवां, 18 सितंबर को काँगड़ा और 19 सितंबर को देहरा में प्रातः 11 बजे़ से लिए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला रोज़गार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 18 से 30 वर्ष की आयु के बीच दसवीं व बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन पदो के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 13483 से 15483 रूपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।







