Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, April 22, 2026 20:53 PM IST
नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन

धर्मशाला, 22 अप्रैल। धर्मशाला के समीप नड्डी में प्रस्तावित एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ संयुक्त बैठकें और साइट निरीक्षण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि परियोजना कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विशेष रूप से वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि नड्डी व्यू प्वाइंट क्षेत्र में लगभग 5.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन का निर्माण प्रस्तावित है, जो एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 7.50 करोड़ रुपये है और इसे 36 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जिपलाइन धौलाधार पर्वत श्रृंखला की मनोरम वादियों के बीच स्थापित की जाएगी, जिससे पर्यटकों को रोमांच के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय अनुभव मिलेगा।

परियोजना को पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन) रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें पेड़ों की कटाई नहीं की जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से कांगड़ा जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। बैठक में डल स्थित दुर्वेश्वर मंदिर में होने वाली आरती, उसके सौंदर्यीकरण एवं अन्य संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल, एडीएम कांगड़ा शिल्पी वेक्टा, डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास, सहायक अभियंता लोक निर्माण शुभांक,तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज, बीडीओअभिनीत कात्यान , प्रोजेक्ट प्रमोटर विवेक महाजन, रोपवे विभाग के अधिकारी, बीओडी एचआरटीसी के निदेशक विवेक राणा, हिमाचली लोकगायक सुनील राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X