Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल में मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल ले रहा फैसले: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, October 05, 2026 18:23 PM IST
हिमाचल में मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल ले रहा फैसले: जयराम ठाकुर

बीबीएन(सोलन), 05 अक्‍तूबर। दून विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान में बद्दी में आयोजित समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव रोकने के लिए हरसंभव षड्यंत्र किए, लेकिन भाजपा ने जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक मजबूती से लड़ी और सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने क्षेत्रों के विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि आज जनता के आशीर्वाद से चुने गए इन प्रतिनिधियों का सम्मान लोकतंत्र की जीत, जनभावनाओं की विजय और मुख्यमंत्री के तानाशाही की हार का प्रतीक है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल फैसले ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इसी कार्यशैली का असर प्रदेश की व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है और उद्योग नगरी बद्दी में अराजकता की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि बद्दी-दून जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, विकास और उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए, लेकिन सरकार इन विषयों पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय अपने मित्रों को खुश करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘हिमाचल ऑन सेल’ की मुहिम चल रही है और प्रदेश के हितों के साथ लगातार समझौते किए जा रहे हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब समय है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि, सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और सुक्खू सरकार की नाकामियों को प्रदेशवासियों के सामने रखें। प्रदेश के हितों की रक्षा और जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ भाजपा मजबूती से संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट होकर काम करें और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करें।

 

जेब भरने के चक्कर में रोजगार और निवेश की संभावनाएं खत्म कर रही सरकार

 

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान सम्मेलन में शामिल होने बद्दी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार औद्योगिक क्षेत्र में वसूली का बड़ा नेटवर्क चलवा रही है। अपनी और अपने चहेतों की जेब भरने के लिए सरकार प्रदेश में उद्योगों की वजह से होने वाले लाभों से प्रदेश को वंचित कर रही है। सरकार की इस अराजकता की वजह से उद्योग पलायन कर रहे हैं, जिससे प्रदेश को होने वाले आर्थिक लाभ और उत्पन्न होने वाली रोजगार की संभावनाएं समाप्त हो रही हैं। अपनी जेबें भरने के लिए सत्ता संरक्षित जो अराजकता औद्योगिक क्षेत्र में फैली है, उसका खामियाजा प्रदेश को भुगतना पड़ेगा।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ सरकार द्वारा संरक्षित लोगों द्वारा उद्योगों से वसूली का नेक्सस चलवाया जा रहा है, दूसरी तरफ सरकार टैक्स पर टैक्स लगाकर उद्योगों का मनोबल भी तोड़ रही है। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर विजनलेस होकर मित्र हित में काम किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में प्लाटों के आवंटन के नाम पर करोड़ों की वसूली की जा रही है और सरकार द्वारा कुछ खास अधिकारियों को तैनाती देकर इंडस्ट्रीज का अलग तरीके से दोहन किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण चरम पर है, लोगों का जीना मुश्किल हुआ है। रोज लोग धरने पर हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपने ही कामों में मस्त है। हालात यह हैं कि प्रदेश में एशिया की सबसे बड़ी फार्मा इंडस्ट्री अब यहां से छोड़कर जाने को विवश है। मुख्यमंत्री को झूठ बोलकर अपना समय काटने के बजाय प्रदेशवासियों के हितों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि उद्योगों के पलायन से प्रदेश में निवेश का माहौल प्रभावित होगा और राज्य को मिलने वाला राजस्व भी कम होगा। उद्योगों के बाहर जाने से रोजगार के अवसर घटेंगे और इसका सीधा असर प्रदेश की आर्थिकी तथा युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X