Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

श्री मणिमहेश परिक्रमा पथ पर जाने के लिए लेनी होगी अनुमति:डीसी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, August 19, 2026 18:05 PM IST
श्री मणिमहेश परिक्रमा पथ पर जाने के लिए लेनी होगी अनुमति:डीसी

चंबा, 19 अगस्त। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वह आज राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र कक्षा में श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में गत बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस के साथ एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।

 

उपायुक्त ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे यात्रा क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा संचार व्यवस्था के लिए विभिन्न स्थानों पर सैटेलाइट फोन की व्यवस्था भी की गई है। 

 

उन्होंने एडीएम भरमौर को निर्देश दिए कि कुगती से होते हुए परिक्रमा पथ पर जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को बिना अनुमति जाने की अनुमति न दी जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

उपायुक्त ने एसडीएम चंबा, सलूणी एवं भरमौर को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सलूणी को जम्मू के भद्रवाह एवं डोडा से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए संपर्क मार्गों को सुचारू बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा। एसडीएम चंबा को चौगान नंबर-1 में श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल एवं सुलभ शौचालय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने कहा कि यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी समय-समय पर सभी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। आवश्यक सामग्री ले जाने वाले घोड़ों एवं खच्चरों की आवाजाही को रात्रि के समय व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में कार्रवाई का संचालन करते हुए एडीएम भरमौर ने बताया कि यात्रा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हड़सर से पवित्र झील तक आवश्यक स्थानों पर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है तथा गत वर्ष भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आवश्यकतानुसार लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। पैदल यात्रियों और खच्चरों के लिए अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था के साथ आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे।

 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने उपायुक्त को बताया कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सात स्वास्थ्य टीमें तैनात की गई हैं। टीमों के पास आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।

 

बैठक में एसडीएम चिराग शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा सहित एडीएम भरमौर, एसडीएम सलूणी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X