Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• दंत चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये देगी सरकार: सीएम • इतिहास के बजाय सच बताएं सीएम, प्रदेश की संपत्तियां क्यों बेच रहे : जयराम ठाकुर • कैच द यंग अभियान के तहत भरमौर में रोपित किए जाएंगे अखरोट के 12 हजार बीज • हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • हिमाचल सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमार • राष्ट्रपति ने नप ठियोग को किया सम्मानित, स्वच्छ सर्वेक्षण में बढ़ाया गौरव • सीएम सुक्‍खू ने हर चुनौती पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर • कांग्रेस का प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती और शिक्षकों का प्रदर्शन अराजकता कैसे : जयराम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ मनाई दीपावली • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल सरकार ने शुरू की कई योजनाएं: सीएम
 

राष्ट्रपति ने नप ठियोग को किया सम्मानित, स्वच्छ सर्वेक्षण में बढ़ाया गौरव

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, November 11, 2026 18:55 PM IST
राष्ट्रपति ने नप ठियोग को किया सम्मानित, स्वच्छ सर्वेक्षण में बढ़ाया गौरव

शिमला, 11 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व तथा हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ, हरित और सतत विकास का आदर्श बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप प्रदेश ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश ने देश के शीर्ष 20 शहरी स्थानीय निकायों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पहली बार प्रदेश को राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया है।

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों के समग्र प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं।सरकार की केंद्रित पहलों, समन्वित प्रयासों और निरंतर निगरानी के परिणामस्वरूप नगर परिषद ठियोग हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने में सफल रही है।


उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शहरी विकास विभाग, शहरी विकास निदेशालय, नगर निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सफाई कर्मियों तथा नागरिकों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि शहरी स्वच्छता अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली में सुधार लाने, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता की टिकाऊ परंपराओं को बढ़ावा देने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सभी शहरी स्थानीय निकायों को स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और जनभागीदारी के उच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करने को प्रतिबद्ध है, ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षणों में प्रदेश और बेहतर प्रदर्शन कर सके।

 

स्वच्छ सर्वेक्षण भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 में शुरू किया गया देश का वार्षिक स्वच्छता मूल्यांकन एवं रैंकिंग अभियान है। इसका उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना तथा देशभर में स्वच्छता, साफ-सफाई और सतत् अपशिष्ट प्रबंधन की बेहतर व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।

 

स्वच्छ सर्वेक्षण के अब तक आयोजित नौ संस्करणों के दौरान हिमाचल प्रदेश ने निरंतर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है और शहरी स्वच्छता, साफ-सफाई तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किए हैं।

इस अवसर पर शहरी विकास विभाग के निदेशक नीरज कुमार भी उपस्थित थे।  

दंत चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये देगी सरकार: सीएम

संवाद : दंत चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये देगी सरकार: सीएम

इतिहास के बजाय सच बताएं सीएम, प्रदेश की संपत्तियां क्यों बेच रहे : जयराम ठाकुर

सवाल : इतिहास के बजाय सच बताएं सीएम, प्रदेश की संपत्तियां क्यों बेच रहे : जयराम ठाकुर

कैच द यंग अभियान के तहत भरमौर में रोपित किए जाएंगे अखरोट के 12 हजार बीज

योजना : कैच द यंग अभियान के तहत भरमौर में रोपित किए जाएंगे अखरोट के 12 हजार बीज

हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमार

उत्‍साह : हिमाचल सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमार

सीएम सुक्‍खू ने हर चुनौती पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

सराहना : सीएम सुक्‍खू ने हर चुनौती पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

कांग्रेस का प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती और शिक्षकों का प्रदर्शन अराजकता कैसे : जयराम ठाकुर

सवाल : कांग्रेस का प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती और शिक्षकों का प्रदर्शन अराजकता कैसे : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ मनाई दीपावली

उत्‍सव : मुख्यमंत्री ने मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ मनाई दीपावली

X