Thursday, May 09, 2024
BREAKING
सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम
 

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, April 27, 2024 17:54 PM IST
सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

शिमला,27 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष के छोटे से कार्यकाल में वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश हित के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सबको सम्मान, सबको अधिकार के मंत्र के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास हो, युवाओं को रोजगार मिले, बच्चों का बेहतर भविष्य बने, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें तथा किसान व मजदूर आर्थिक रूप से सशक्त बनें, इसके लिए राज्य सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। 

 

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर बेटियों को बेटे के बराबर दर्जा प्रदान किया है। आम आदमी की राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए नियमों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन अदालतों के माध्यम से लंबित लाखों राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है और लोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र डेढ़ साल में ही राज्य सरकार ने 10 में से 5 प्रमुख चुनावी गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्तमान राज्य सरकार को पांच साल के लिए चुना है और हम अपने सभी वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही वर्तमान राज्य सरकार की ताकत है। 

 

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर वोट की ताकत का निरादर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायक धन बल के प्रभाव में आकर बिक गए और जनता के साथ विश्वासघात किया। उनके स्वार्थ ने प्रदेश की जनता पर 6 उपचुनावों का अनावश्यक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ किए गए विश्वासघात को सहन नहीं किया जा सकता तथा अब धनबल को जन बल से पराजित करने का वक्त आ गया है।  

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने भरसक प्रयास कर रही है और हमारा वर्ष 2032 तक राज्य का देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनाने संकल्प है। 

 

 

 

बिकाऊ राजनीति से भाजपा ने हिमाचल की संस्कृति को किया क्लंकित: पठानिया

 

शिमला। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल प्रदेश के मतदाता खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार को धनबल से गिराने की साजिश रची जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को क्लंकित करने के कुकृत्य को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें और 6 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजय हासिल करेगी। 

 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर कड़ी मेहनत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं, इसीलिए वे जन समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं तैयार की और उन्हें धरातल पर उतारा। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सीधे बालिका आश्रम गए और उनकी मुश्किलों को समझते हुए अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार अनाथ बच्चों के लिए कानून बनाकर उन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया। 

 

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आकर प्रदेश की महिलाओं के साथ किए गए 1500 रूपये प्रति माह पैंशन प्रदान करने के वायदे को पूरा करके एक इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बार बार चुनाव आयोग के पास जाकर पैंशन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भाजपा के विरोध के बावजूद वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपये पैंशन हर हाल में प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जून महीने में 3000 रूपये महिलाओं के खाते में जमा किए जांएगे। 

 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ की बुनियाद पर केन्द्र में सरकार बनाई और 10 साल तक देश की जनता को गुमराह किया। इसलिए भाजपा नेता चुनाव में विकास की बात न कर धर्म, जाति के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है और उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही दम लेगी। 

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

सुविधा : सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

सवाल : भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

प्रचार : अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

प्रचार : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

बयान : मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X