Tuesday, June 17, 2025
BREAKING
भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेगी विशेष खेल अवकाश उपस्थितिः मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रिोनिक्स विकास निगम को मिला विदेश भर्ती एजेंट लाइसेंस ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम सिक्‍योरटी गार्ड व सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 जून को हिमाचल में लोगों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति की जा रही सुनिश्चितः मुख्यमंत्री हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
 

बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, May 07, 2024 17:19 PM IST
बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

बिलासपुर, 07 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के निवासी विशाल ठाकुर ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा 2022-23 में पहला स्‍थान हासिल किया है। उनका चयन सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा भी विशाल ठाकुर का चयन हुआ था। वर्तमान में वे सिविल जज के पद पर तैनात हैं।

 

बिलासपुर की सदर तहसील के गांव कल्लर के निवासी विशाल ठाकुर की इस उपलब्‍धि पर उनके घर में खुशी का माहौल है। उनके पिता नंदलाल ठाकुर दुकानदार हैं, जबकि माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई विकास ठाकुर भी जज के पद पर कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार विशाल ठाकुर ने अपनी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की है। इनकी स्कूली पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में हुई है। विशाल ठाकुर के छोटे भाई विकास ठाकुर हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज तैनात हैं। उन्‍होंने भी इससे पहले मध्यप्रदेश न्‍यायीक सेवा परीक्षा पास करके वहां जज के तौर पर काम किया था।

 

 

 

विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों को दिया है। विशाल ने कहा कि यह उनके माता-पिता के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके दोनों बेटे जज हैं। इसके अलावा विशाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी के LLM प्रवेश परीक्षा में देश भर में चौथा स्थान व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के AILET 2021 की LLM की प्रवेश परीक्षा में भी देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। विशाल का कहना है कि यदि ठान लिया जाए और यदि अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

वर्चुअल : मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

घोषणा : श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

उपलब्धि : सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

आगाज : मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

दौरा : एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

चुनाव प्रचार : कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

प्रचार : दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा: मुख्यमंत्री

टेंडर हुआ : तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा: मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X