
धर्मशाला(कांगड़ा), 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने बताया है कि जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर की बहुउद्देशीय फिना सिंह सिंचाई परियोजना को अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में सम्मलित कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सिंचाई योजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत 282.47 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य सरकार को फरवरी 2025 में 67.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जबकि राज्य सरकार अब तक मात्र 11.99 करोड़ रूपये ही खर्च कर पाई है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को सदन में बताया कि बाकी के 55.51 करोड़ रुपये की राशि की केंद्रीय सहायता के उपयोग के लिए राज्य सरकार को वर्ष 2025-26 में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।







