Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मजीठिया वेजबोर्ड रिकवरी मामला लटकाए रखने पर हिमाचल को सुप्रीम नोटिस

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, July 28, 2025 13:47 PM IST
मजीठिया वेजबोर्ड रिकवरी मामला लटकाए रखने पर हिमाचल को सुप्रीम नोटिस

नई दिल्‍ली, 28 जुलाई। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आज एसएलपी(सी) संख्‍या 019705/2025, देशराज मोहन बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्‍य के मामले में सुनवाई की। लेबर अथॉरिटी द्वारा वर्किंग जर्नलिस्‍ट एक्‍ट की धारा 17(1) के तहत एप्‍लिकेशन को लंबे समय तक लटकाए रखने के इस मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। सोमवार को माननीय जस्‍टीस अहसानुद्दीन अमनुल्‍लाह एवं जस्‍टीस एसवीएन भाटी की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई की। अगली सुनवाई 9 सितंबर को रखी गई है। 

 

मजीठिया क्रांतिकारियों से जुड़े इस मामलों में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकार्ड (एओआर) श्री राहुल श्‍याम भंडारी जी ने अमूल्‍य सहयोग दिया। श्री राहुल भंडारी की सुस्‍पष्‍ट एवं सधी हुई ड्राफ्टिंग और मजीठिया वेजबोर्ड से जुड़े मामलों पर अच्‍छी पकड़ी की वजह से ही एचटी के मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में मजीठिया की रिकवरी के रेफरेंस के खिलाफ ना केवल स्‍टे आर्डर को खारीज किया था, बल्‍कि रिट याचिकाएं भी रद्द करवाने में कामयाबी हासिल की थी।   

 

ज्ञात रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग जर्नलिस्‍ट एक्‍ट की धारा 17(2) के तहत लेबर कोर्ट को रेफर किए जाने वाले मामलों में लेबर कोर्ट को 6 माह में निर्णय सुनाने का आदेश दिया था। हालांकि इसे नहीं माना जा रहा है। इस बारे में भी इस केस में चर्चा की गई है। देशराज जी का मामला लेबर अथॉरिटी में फंसा होने के चलते मुख्‍य मुद्दा लेबर अथॉरिटी को भी टाइमबाउंड करवाना है और लेबर कोर्ट को भेजे जाने वाले रेफरेंस आर्डर में ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के 6 माह में फैसला करने के टाइमबाउंड आर्डर को शामिल करवाना भी शामिल है।  देश भर में किए कए और किए जा रहे मजीठिया वेजबोर्ड की रिकवरी के रेफरेंस आर्डर में  लेबर अथॉरिटी सुप्रीम कोर्ट के 6 माह के टाइमबाउंड आर्डर का हवाला नहीं दे रही है।

 

मजीठिया वेजबोर्ड की लड़ाई लड़ रहे अखबार कर्मचारियों की मानें तो लेबर कोर्ट स्‍टेटमेंट ऑफ क्‍लेम में टाइमबाउंड आर्डर लगाए जाने के बावजूद इसे अनदेखा करते आ रहे हैं। इसके चलते रिकवरी के मामले सालों से लटके हुए हैं। इसके लिए अलग से याचिका दायर करने की जरूरत बताई जा रही है, मगर मौजूदा केस में इस इश्‍यू को भी उठाने का प्रयास किया गया है।

    

मिली जानकारी के अनुसार रिकवरी के मामले को लटकाए जाने से जुड़े के इस केस में बाकी इश्‍यू सुनवाई के दौरान उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पहली सुनवाई में नोटिस किया जाना बड़ी बात है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के टाइमबाउंड आर्डर पर हाईकोर्ट द्वारा पीड़ित अखबार कर्मचारी की याचिका स्‍वीकार किए जाने या संज्ञान लिए जाने को लेकर भी निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

 

ज्ञात रहे कि याचिकाकर्ता ने पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल रिट याचिका दायर की थी, मगर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने याचिका को वापस लिए जाने की अनुमति देते हुए इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाए जाने और ऐसे मामलों में हाईकोर्ट द्वारा दखल दिए जाने को लेकर दिशानिर्देश दिए जाने संबंधि आदेश पारित किया था। फिलहाल हिमाचल प्रदेश की लेबर अथॉरिटी से जवाब तलबी की जाएगी।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X