Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

आपदा के एक साल बाद भी बदहाल है सराज : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, June 30, 2026 17:05 PM IST
आपदा के एक साल बाद भी बदहाल है सराज : जयराम ठाकुर

मंडी, 30 जून। मंडी और कुल्लू क्षेत्र में गत वर्ष 30 जून को आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी को पूरा एक साल बीत जाने के बाद भी सराज विधानसभा क्षेत्र के हालात बदहाल बने हुए हैं, जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। जयराम ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा प्रभावितों की कोई चिंता नहीं है और वे जनता की परवाह किए बिना सिर्फ मस्ती में सरकार चलाने में व्यस्त हैं। पिछले वर्ष आज ही के दिन आई इस प्रलयकारी आपदा में अकेले सराज क्षेत्र में 33 लोगों की अकाल मृत्यु हो गई थी, सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे और एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के भारी नुकसान का आंकलन किया गया था, लेकिन सरकार एक साल बाद भी इन जख्मों को भरने में पूरी तरह नाकाम रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को सराज पहुंचकर जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा कि आज भी सराज के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और अस्थाई व्यवस्थाओं के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को केवल अस्थाई तौर पर ही बहाल किया गया है। इस कारण मामूली बारिश होते ही सारी व्यवस्थाएं ठप हो जाती हैं और लोगों के सामने जीवन जीने का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि क्षेत्र की 150 करोड़ रुपये की प्रमुख पेयजल योजना आज भी बंद पड़ी है, जिससे लगभग तीन दर्जन पंचायतों की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रही है।

 

जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सराज की इस दयनीय स्थिति का मुद्दा विधानसभा सदन के भीतर, बाहर तथा स्वयं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष कई बार प्रमुखता से उठाया, परंतु सरकार ने इस पर कोई सुध नहीं ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को तुरंत सराज का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने की चुनौती दी और कहा कि जनता से केवल झूठे वादे करना ही इस सरकार की फितरत बन चुकी है। इस भावुक अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आपदा में अपनी जान गंवाने वाले सभी प्रियजनों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने संकट के समय देश के कोने-कोने से मदद के लिए आगे आए तमाम लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भले ही इस त्रासदी ने हमसे बहुत कुछ छीन लिया और गहरे घाव दिए, लेकिन यह हमारे हौसले और संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने सराज और प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि वे अपनी आखिरी सांस तक पूरी ताकत के साथ उनके हक के लिए खड़े रहेंगे और पुनर्निर्माण के इस कार्य को हर हाल में पूरा करेंगे।

 

वही, हाल ही में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान हुई सराज की रजनी शर्मा उर्फ मंजू के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बालीचौकी के सुनारू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों के दिल दहला देने वाले आरोपों को गंभीरता से सुनते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की कि इस पूरे संवेदनशील प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X