Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम
 

कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश रवि मलिमठ को दी गई गरिमापूर्ण विदाई, फुल कोर्ट एड्रेस हुआ

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, October 11, 2021 18:35 PM IST
कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश रवि मलिमठ को दी गई गरिमापूर्ण विदाई, फुल कोर्ट एड्रेस हुआ

शिमला, 11 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ को आज गरिमापूर्ण विदाई दी गई। उनका पदोन्नयन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ है। उच्च न्यायालय में उनके सम्मान में फुल कोर्ट एड्रेस आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य इस अवसर पर उपस्थित थे। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ ने वर्चुअल माध्यम से फुल कोर्ट रेफरेंस में भाग लिया। रजिस्ट्रार जनरल वीरेन्द्र सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया।

 

इस अवसर पर न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने कहा कि उन्होंने पूरा प्रयास किया वादियों को उचित और त्वरित न्याय मिले। एक न्यायाधीश के लिए केवल न्याय की गुणवत्ता और गति सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक या प्रशासनिक स्तर पर जो भी निर्णय लिए जाते हैं वे निष्पक्ष, न्यायसंगत और उचित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्षमता और निष्ठाहीनता के प्रति उनकी जीरो टोलरेंस  है। उन्होंने कहा कि इस न्यायालय मंे 105 दिनों के दौरान उनकी पीठ ने 1511 मामलों का निपटारा किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के न्यायालयों के लिए कई योजनाओं की परिकल्पना की और इस दिशा में कई प्रगतिशील कदम उठाए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि बार के सदस्यों की सहायता के लिए कार्यालय से संबंधित आपत्तियों को दूर करने की समयावधि को 20 दिनों से बढ़ाकर 6 सप्ताह कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को जिला न्यायपालिका में सभी वर्गों के न्यायधीशों की भर्ती करने की शक्ति प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा नियम, 2004 में संशोधन किया गया है। प्रत्येक जिले के लिए प्रशासनिक न्यायधीशों के अलावा प्रत्येक जिले के लिए गार्डियन न्यायाधीशों की नई अवधारणा को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के कारण बल्कि यहां के लोगों के व्यवहार के कारण भी एक सुन्दर प्रदेश है।

 

 इस अवसर पर उन्होंने न्यायधीशों, बार के सदस्यों, न्यायिक अधिकारियों और रजिस्ट्री के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। न्यायमूर्ति रवि मलीमठ ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में 07 जनवरी, 2021 को शपथ ली थी। वह 25 फरवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए और एक जुलाई, 2021 को उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) का पदभार संभाला। फुल कोर्ट रेफरेंस के बाद न्यायमूर्ति रवि मलिमठ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सबीना ने कहा कि न्यायमूर्ति रवि मलिमठ का जन्म 25 मई, 1962 में कर्नाटक के एक सम्मानित परिवार में हुआ। इनके दादा दिवंगत न्यायमूर्ति एस.एस मलिमठ एक स्वतंत्रता सेनानी थे और कर्नाटक के एकीकरण के संघर्ष में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनके पिता स्वर्गीय डॉ. न्यायमूर्ति वी.एस. मलिमठ की पहचान अब तक के बेहतरीन मुख्य न्यायाधीशों में होती है। वह कर्नाटक और केरल उच्च न्यायालय के प्रसिद्ध मुख्य न्यायधीश थे।

 

महाधिवक्ता अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष अजय कोचर, प्रदेश उच्च न्यायलय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लवनीश कंवर और भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

 

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

सुविधा : सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

सवाल : भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

प्रचार : अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

प्रचार : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

बयान : मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X