Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कार खाई में गिरी, शिक्षिका व दो युवतियों समेत 4 की मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 04, 2026 18:09 PM IST
कार खाई में गिरी, शिक्षिका व दो युवतियों समेत 4 की मौत

संगड़ाह(सिरमौर), 04 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र की डलयाणू गताधार सड़क पर पीउली लाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मां-बेटी सहित एक युवती और एक अन्‍य व्‍यक्‍ति की मौत हो गई जबकि वाहन चालक घायल हुआ है।

 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक स्कूल शिक्षिका अमरा देवी व चार अन्‍य कार सवार गत्ताधार की तरफ स्कूल की ओर जा रहे थे कि रास्‍ते में पीउलीलाणी के पास चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्‍थानीय लोग बचाव के लिए भागे और पुलिस-प्रशासन को सूचित किया।

 

जब तक घायलों तक मदद पहुंचती कार में सवार चार लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। जबकि कार चालक को घायल हालत में बाहर निकाला गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करने के उपरांत शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

 

इस हादसे में अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गताधार, उनकी पुत्री अराध्या (14) पुत्री देवराज, प्रियंका (14) पुत्री दीपराम निवासी ऊंचा टिक्कर, सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी ग्राम कजवा की मौत हो गइ्र है। वहीं, चालक अजीत कुमार घायल हुए हैं उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X