Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

श्रीलंका-नेपाल के प्रतिनिधियों ने समझीं कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाएं

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, October 07, 2026 17:33 PM IST
श्रीलंका-नेपाल के प्रतिनिधियों ने समझीं कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाएं

हमीरपुर, 07 अक्तूबर। श्रमिकों के कल्याण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई 14 कल्याणकारी योजनाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहना की जा रही है। बोर्ड के इस श्रम कल्याण मॉडल के अध्ययन के लिए श्रीलंका और नेपाल का एक 33 सदस्यीय संयुक्त शिष्टमंडल आजकल हिमाचल के चार दिवसीय प्रवास पर है। हिमाचल में अपने प्रवास के दूसरे दिन इस शिष्टमंडल के सदस्यों ने नादौन की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना स्थल का दौरा करके श्रमिकों के साथ संवाद किया और कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लिया।

इसके बाद हमीरपुर बाईपास पर स्थित कुमार पैलेस में कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, सचिव एवं सीईओ अनुपम डढवाल और अन्य अधिकारियों ने इस अंतर्राष्ट्रीय शिष्टमंडल का स्वागत किया।

 इस अवसर पर नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश भर के श्रमिकों, उनके बच्चों एवं अन्य परिजनों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हो रही हैं। श्रमिक परिवारों की आर्थिक मदद के लिए इन योजनाओं में मकान निर्माण, चिकित्सा सहायता, बच्चे के जन्म से लेकर, शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, श्रमिक की मृत्यु पर आर्थिक मदद और कई अन्य प्रावधान किए गए हैं। अभी दो वर्षों के दौरान ही बोर्ड ने लगभग 45000 श्रमिकों को 107 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं। 15000 श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए ही बोर्ड ने लगभग 40 करोड़ रुपये जारी किए हैं। निराश्रित महिलाओं को मकान निर्माण के लिए भी धनराशि दी जा रही है।

नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार बोर्ड अपनी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। यही कारण है कि बोर्ड के इस मॉडल को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी सराहा जा रहा है।


 कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका और नेपाल के कई प्रतिनिधियों ने बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के प्रति काफी उत्सुकता दिखाई तथा इन योजनाओं को अपने देश के श्रम कल्याण कार्यक्रमों में शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर इंटक नेता संजय सैणी, प्रेरणा, अन्य नेताओं, श्रीलंका के प्रतिनिधि विजया हेत्तीआरछी और शिष्टमंडल के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद शिष्टमंडल के सदस्यों ने हमीरपुर स्थित कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय का दौरा करके बोर्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। उन्होंने बोर्ड की पारदर्शी कार्यप्रणाली और डीबीटी प्रणाली की काफी सराहना की।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X