Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सामान्‍य ज्ञान के प्रश्‍नों का उत्‍तर नहीं दे पाए छात्र, सीएम ने अध्‍यपकों की ली क्‍लास

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, June 18, 2025 22:14 PM IST
सामान्‍य ज्ञान के प्रश्‍नों का उत्‍तर नहीं दे पाए छात्र, सीएम ने अध्‍यपकों की ली क्‍लास

निरमंड(कुल्‍लू), 18 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवाहरिक और सामान्य ज्ञान प्रदान करने पर बल दिया। इस दौरान छात्र सीएम द्वारा पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्‍नों का उत्‍तर नहीं दे पाए, तो उन्‍होंने इस पर हैरानी जताते हुए टीचरों की क्‍लास लगाई और छात्रों का सामान्‍य ज्ञान बढ़ने पर बल देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पाठशाला के छात्रों से संवाद किया और उनसे सामान्य ज्ञान व उनके कैरियर के बारे बातचीत की और उनकी रूचि के बारे में जाना। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत एवं लग्न के साथ आगे बढ़ें और सपनों को नई उंचाईयों पर पहुचाएं। उन्होंने बच्चों से मानवीय मूल्यों और आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।

 

उन्होंने कहा कि प्री-नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के पुराने भवन के स्थान पर आधुनिक विद्यालय भवन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों से स्कूल की समस्याओं पर फीडबैक भी लिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बागा सराहन में स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।

 

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की

 

मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र के दूर-दराज गांव बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपने सम्बांधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्येय राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का समान विकास तथा कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम लागू किए हैं। इसी कड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या राज्य सचिवालय आने की जरूरत न पड़े, इसके लिए सरकार स्वयं गांव के द्वार कार्यक्रम द्वारा लोगों के घर-द्वार समस्याओं का समाधान कर रही है। इससे लोगों के समय और धन की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार, कुपवी, किलाड़ और शरची में किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मैनें व्यक्तिगत तौर पर इन कार्यक्रमों में जाने और दूर-दराज़ के इलाके में रात्रि विश्राम का निर्णय लिया ताकि दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को करीब से जान सकूं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत वह स्वयं और मंत्रिमंडल के सहयोगी गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोग विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सरकार द्वारा सृजित किए गए स्वरोजगार के अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें।

इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।

इस अवसर पर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, अध्यक्ष एपीएमसी राम सिंह मिंया, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, उपायुक्त तोरुल एस.रवीश, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X