Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

आपदा में गंभीर नहीं है सुक्खू सरकार, अनर्गल बातों से नहीं मिलती राहत:जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 25, 2025 17:34 PM IST
आपदा में गंभीर नहीं है सुक्खू सरकार, अनर्गल बातों से नहीं मिलती राहत:जयराम ठाकुर

 

ऊना, 25 अगस्‍त। ऊना में मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आपदा का दायरा बढ़ रहा है। प्रदेश भर में भारी बारिश भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके कारण जान माल के नुकसान के साथ ही प्रभावितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। दुर्भाग्य की बात है कि सरकार आपदा को लेकर गंभीर ही नहीं है। सरकार हर बार आपदा को लेकर इधर-उधर की बातें कर रही है। मुख्यमंत्री आपदा के कारण गिना रहे हैं कि इस कारण से हुआ, या उस कारण से हुआ। आपदा के जो कारण हैं, वो हैं। कारण गिनाने के बजाय सरकार राहत और पुनर्वास के कार्यक्रम पर ध्यान दे। इसके साथ ही आपदा से होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने की दिशा में काम करना सुनिश्चित करें।

 

जय राम ठाकुर ने कहा पिछले दो दिनों में सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी, चंबा, डलहौजी, रामपुर, किन्नौर, लाहौल, बारिश और बादल फटने की घटनाएं सामने आई है। इसकी वजह से कई जगह भूस्खलन हुआ है। ऐसे में प्रभावित लोगों को जल्दी से जल्दी तुरंत राहत प्रदान करने की दिशा में सरकार और प्रशासन को गंभीरता से काम करे। प्रदेश में आपदा प्रभावितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और सरकार उनकी प्रभावी तरीके से मदद करने के बजाय आंकड़ों में उलझती नजर आ रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठनात्मक कार्यशाला में शामिल होने के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के संविधान के अनुसार काम करती है। नए सिरे से संगठनात्मक पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इसमें  औपचारिक परिचय के साथ–साथ वरिष्ठ  अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी किया जाता है। जिससे सभी को अपने दायित्वों की स्पष्टता रहे।

 

भारी बारिश के चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दो दिनों से प्रदेश भर में कहीं न कहीं लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदी नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है। अगले 2 दिन भी मौसम के खराब रहने का अनुमान है।  उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से  सतर्कता बरतने, अनावश्यक  यात्राओं से बचने, अपने, नदी नालों से दूर रहने और अपने परिवार का ध्यान रखने का आग्रह किया।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X