Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

गुजरात के पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरा, 6 की मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 11, 2026 18:45 PM IST
गुजरात के पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरा, 6 की मौत

चंबा,11 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के ककीरा में हुए सड़क हादसे में 5 पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गुजरात के पर्यटकों से भरी एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जिला मंडी निवासी वाहन चालक के अलावा गुजरात निवासी तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। घायलों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्‍चे उड़ गए।

 

बताया जा रहा है कि गुजरात से आए पर्यटक मनाली में घूमने के बाद डलहौजी घूमने जा रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसे का शिकार हो गया। मृतकों की पहचान ललितभाई पतनानी निवासी गुजरात, ममताबेन ललितभाई, काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाला भोपानी, प्रियंक कन्हैयालाला भोपानी और जसवंत कुमार निवासी निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में मयंक ललितभाई पतनानी, फोरमबेन मयंक पतनानी, जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिला के लाहड़ू- तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के पास हुई दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को ईलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X