Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर भी दौड़ने लगा विस्‍टाडोम कोच, किराया 130 रुपये

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, April 12, 2022 19:01 PM IST
कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर भी दौड़ने लगा विस्‍टाडोम कोच, किराया 130 रुपये

कांगड़ा,12 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश की दूसरी बड़ी नैरोगेज रेललाइन कांगड़ा घाटी रेलमार्ग को भी शिमला रेललाइन की तर्ज पर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है। । पंजाब के फिरोजपुर में स्‍थित रेल डिवीजन के तहत आने वाली पठानकोट-जोगिंद्र नगर रेल लाइन पर रेलवे ने एक विस्टाडोम कोच दौड़ाना शुरू कर दिया है।

 

फिलहाल रेलगाड़ी नंबर-04647/04648 में एक विस्टाडोम कोच लगाया गया। इसमें 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यह गाड़ी पठानकोट से बैजनाथ-पपरोला तक चल रही है। इस विस्‍टाडोम कोच का रूफ टफन ग्लास से बना है और साथ में मॉडिफाई विंडो, पीवीसी फर्श, फैंसी एलईडी लाइट एवं पंखे, आरामदायक सीटें और वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। एक कोच में 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें बैठ कर पर्यटक कांगड़ा घाटी की सुंदर वादियों के नजारे ले सकेंगे।

 

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या-04647 पठानकोट से सुबह 08:45 बजे चलकर दोपहर दो बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचती है और वापसी में गाड़ी संख्या-04648 बैजनाथ-पपरोला से शाम 04:25 बजे चलकर रात्रि 09.40 बजे पठानकोट पहुंचती है। इस कोच का किराया 130 रुपये प्रति सीट है। यात्री इस सुविधा का आनंद लेने के लिए इसकी टिकट किसी भी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर अथवा ऑनलाइन भी बुक करवा सकते हैं।

VIDEO POST

View All Videos
X