Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सूर्य नमस्कार आसन एक लाभ अनेक

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, June 03, 2021 02:13 AM IST
सूर्य नमस्कार आसन एक लाभ अनेक

वर्तमान समय की भाग दौड़भरी दिनचर्या में हमारे पास व्यायाम या शारीरिक अभ्यास करने का समय ही नहीं होता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसे आसन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आप में संपूर्ण है। इसे करने के बाद आपको किसी और शारीरिक अभ्यास या व्यायाम या आसान की आवश्यकता नहीं। यह आसन है सूर्य नमस्कार। यह हमारे शरीर के सभी अंगों पर प्रभाव डालता है। हमारे शरीर को लचीला बनाता है। यह कुल 12 आसनों का योग होता है। शरीर में जमा अत्यधिक वसा या मोटापे से मुक्ति दिलाने में यह आसन राम बाण साबित हो सकता है। इस आसन से चेहरे पर ओज बढ़ता है। शरीर में स्फूर्ति रहती है। मन-मस्तिष्क नियंत्रण में रहता है। कहने का प्रयोजन है कि इस आसान के इतने लाभ है, जिनका वर्णन नहीं किया जा सकता। इसे कम से कम बारह बार किया जाना चाहिए। इसके 12 अवस्थाओं का वर्णन निम्न चित्रों के माध्यम से किया जा सकता है-

 

file photo source: social media[/caption]

सावधानियांः
स्लिप डिसक या घुटनों की समस्याओं होने पर इस योगासन को नहीं किया जाना चाहिए।
इस आसन को समय सांसो पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाना चाहिए, अन्यथा इसके समुचित लाभ प्राप्त नहीं होंगे।
महिलाएं मासिक धर्म के समय या गर्भावस्था के समय इस आसान को न करें।
उच्च रक्तचाप से पीडि़त व्यक्ति या बच्चे इसे किसे योग-गुरू के निर्देशन में ही करें।
राकेश कुमार शर्मा

VIDEO POST

View All Videos
X