चंडीगढ़। टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में अब हफ्ते में पांच दिन कत्थक और भरतनाट्यम की क्लासेज लगा करेंगी। इसको लेकर एडमिनिस्ट्रेशन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से फैसला किया गया है कि हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक ये क्लासेज ईवनिंग में लगाई जाएंगी। 8 से 18 साल तक के बच्चे इन क्लासेज में एडमिशन ले सकते हैं। प्रत्येक बच्चे से एक महीने की 500 रुपए फीस ली जाएगी। एक डांस ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा 20 ब'चों को ही शामिल किया जाएगा। टैगोर थियेटर सोसाइटी की तरफ से कहा गया है कि जो अभी अपने ब'चों को इन क्लासेज में लगाना चाहता है वो 25 सितंबर तक बच्चे की डिटेल, प्लेन पेपर में एप्लीकेशन और उसकी पोस्टकार्ड साइज फोटो जमा करवा के एडमिशन के लिए एप्लाई कर सकता है। इंक्वायरी के लिए 0172-2724278, 4347714 पर फोन कर सकते हैं