Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

लैब सहायकों ने शुरू किया आमरण अनशन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 20, 2015 16:26 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा राजकीय कंप्यूयर लैब सहायक संघ के तीस सदस्यों ने मंगलवार से पंचकूला में आमरण अनशन शुरू कर दिया। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। लैब सहायक अबतक अनिश्चितकालीन धरने पर थे और उनका यह धरना पिछले 71 दिनों से जारी था। लैब सहायक ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सरकार पर उपेक्षापूर्ण रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा सरकार ने 2622 लैब सहायकों की सेवाएं हाल में खत्म कर दी थीं। हटाए गए लैब सहायक अपनी बहाली और पिछले 20 महीनों की सैलरी का बकाया जारी करने और शिक्षा विभाग में 3335 मंजूरशुदा पदों पर समायोजित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

लैब सहायक अपनी मांगों को लेकर कई दफा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों आदि से मिल चुके हैं। लैब सहायक सरकार के आश्वासनों से संतुष्ट नहीं है और अब आरोप लगा रहे हैं कि सरकार की कथनी और करनी में साफ अंतर नजर आ रहा है।

हरियाणा राजकीय कंप्यूयर लैब सहायक संघ राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत व प्रदेश महासचिव अजैब राणू ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने उनकी मांगों को समर्थन दिया था, लेकिन सरकार बनते ही पलटती दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लैब सहायक अपना हक लेने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

VIDEO POST

View All Videos
X