Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

गग्गल हवाई अड्डे के पास सरकारी भूमि पर व्यवसाय करने वाले 113 परिवारों को 16.76 करोड़ स्वीकृत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, June 10, 2026 17:47 PM IST
गग्गल हवाई अड्डे के पास सरकारी भूमि पर व्यवसाय करने वाले 113 परिवारों को 16.76 करोड़ स्वीकृत

शिमला, 10 जून। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांगड़ा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जहां गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि मालिकों की भूमि अधिग्रहण करने के लिए उन्हें समुचित धनराशि प्रदान कर रही है, वहीं प्रदेश सरकार ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए 113 ऐसे परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने गग्गल हवाई अड्डे के आसपास सरकारी भूमि पर दुकानें एवं अन्य कारोबार आरम्भ किए थे।  

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही गरीब तथा कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में यह पहला ऐसा मामला है जहां सरकारी भूमि पर कारोबार करने वालों को सरकार भूमि अधिग्रहण करने के लिए सहायता राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य गरीब तथा जरूरतमंद वर्गों के लोगों की मदद करना है तथा सरकार के इस निर्णय से उन्हें अपनी आजीविका अर्जन में सहायता मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से कांगड़ा जिला के दौरे के दौरान अनेक प्रतिनिधिमंडल भी मिले तथा इन दुकानदारों को सहायता राशि प्रदान करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को सहायता राशि प्रदान कर मुख्यमंत्री ने गरीब लोगों के प्रति अपने संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाया है।    


केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला को प्रदेश की ‘पर्यटन राजधानी’ बनाया है तथा इस जिले में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक बड़ी पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृति की हैं। उन्‍होंने कहा कि गग्गल में बड़ा हवाई अड्डा बनने से कांगड़ा जिला में हाई एंड टूरिस्ट की आमद बढ़ेगी तथा क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे उनकी आर्थिकी में आशातीत बदलाव आयेगा।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X