Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल में आपदा से अभी तक 341 की जान गई, 24 घंटे में 11 मौतें: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 03, 2025 20:47 PM IST
हिमाचल में आपदा से अभी तक 341 की जान गई, 24 घंटे में 11 मौतें: सीएम

शिमला, 03 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पेयजल और सड़क संपर्क जैसी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने पर विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस बल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

श्री सुक्खू ने चंबा प्रशासन को मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को तुरंत निकालने और वायुसेना से समन्वय स्थापित कर 5-6 एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को तैनात करने के निर्देश दिए जिन्हें मौसम ठीक होते ही राहत कार्य में लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने  फंसे हुए यात्रियों के परिवारों से लगातार संपर्क में रहने, भोजन की व्यवस्था करने और सड़क बहाली कार्य को प्राथमिकता देने के लिए कहा।

 

उन्होंने जिला के अधिकारियों को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से भी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, जो पिछले कई दिनों से भरमौर में हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने किन्नौर में फंसे केरल के छात्रों की निःशुल्क सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को भी कहा।

 

कुल्लू जिले की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक प्रभावित बंजार और आनी क्षेत्रों में सड़कों की बहाली कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी मशीनरी को वायुसेना की सहायता से हवाई मार्ग से भेजा जाएगा ताकि बहाली का कार्य युद्धस्तर पर सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने राज्य विद्युत बोर्ड को शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल करने को भी कहा।


मुख्यमंत्री ने सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को राज्य के सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली को प्राथमिकता देने को कहा ताकि बागवानों को नुकसान न झेलना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मानसून सत्र में 2 सितंबर तक 3526 करोड़ रुपये का कुल नुकसान आंका गया है। इस दौरान 122 भू-स्खलन, 95 फ्लैश फ्लड और 45 बादल फटने की घटनाएं हुईं तथा अब तक लगभग 341 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा के कारण 11 और लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें मंडी जिला के सुंदरनगर में सात, कुल्लू और शिमला जिले में दो-दो लोगों की जान गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

बैठक में एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, विशेष सचिव राजस्व डी.सी. राणा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे जबकि सभी जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X