Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

ब्राजील ने कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण निलंबित किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, July 24, 2021 17:02 PM IST
ब्राजील ने कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण निलंबित किया

हैदराबाद, 24 जुलाई। ब्राजील ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण निलंबित कर दिया है। दक्षिण अमेरिकी देश के स्वास्थ्य नियामक ने बताया कि वहां उसके साझेदार के साथ कंपनी का समझौता समाप्त किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। भारत बायोटेक ने ब्राजीलियाई बाजार के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को लेकर प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस एंड एन्विक्सिया फार्मास्युटिकल्स एएल.सी के साथ हुए समझौता ज्ञापन को रद्द करने की शुक्रवार को घोषणा की थी। ब्राजील सरकार के साथ टीकों की दस करोड़ खुराक की आपूर्ति के सौदे के विवादों में आने और ब्राजील में प्राधिकारियों द्वारा जांच शुरू करने के बाद यह समझौता खत्म किया गया।

 

 

ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा कि ‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ शुक्रवार को ब्राजील में कोवैक्सीन टीके के नैदानिक अध्ययन को एहतियातन निलंबित किया गया है। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक लिमिटेड इंटरनेशनल द्वारा शुक्रवार को एन्विजा को भेजे एक बयान के बाद यह निलंबन किया गया है।’ प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस ब्राजील में लाइसेंस, वितरण, बीमा और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में मदद एवं मार्गदर्शन देने के लिए भारत बायोटेक की साझेदार थी। ब्राजीलियाई नियामक ने कहा कि ‘एन्विजा को भारत बायोटेक से ई-मेल के जरिए शुक्रवार को एक बयान मिला जिसमें यह सूचना दी गई कि प्रेसिसा कंपनी ब्राजील में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं रही है।’

 

 

ब्राजील में कोवैक्सीन के विनिमय से संबंधित कंपनी की दो प्रक्रियाएं होती हैं। पहली आपात इस्तेमाल के लिए अधिकार प्राप्त करने की अर्जी और उस देश में नैदानिक अनुसंधान करने के लिए प्रोटोकॉल। उसने कहा कि भारत बायोटेक से मिली सूचना के आधार पर एन्विजा एजेंसी में चल रही प्रक्रियाओं का पुन: मूल्यांकन करेगी और संबंधित कदमों को अपनाएगी। ब्राजील में कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण शुरू नहीं हुआ है। भारत बायोटेक ने 26 फरवरी को कहा था कि उसने 2021 की दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने के लिए ब्राजीलियाई सरकार के साथ एक समझौता किया है। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ब्राजीलियाई सरकार ने कोवैक्सीन का ऑर्डर अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

 

 

भारत बायोटेक ने अपनी ब्राजीलियाई साझेदारों के साथ समझौता समाप्त किए जाने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन के लिए नियामक संबंधी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ब्राजीलियाई दवा नियामक संस्था एन्विजा के साथ काम करती रहेगी।

VIDEO POST

View All Videos
X