Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

धन शोधन मामले में लंदन स्थित होटल कुर्क

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, July 30, 2021 17:18 PM IST
धन शोधन मामले में लंदन स्थित होटल कुर्क

नई दिल्ली, 30 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भवन निर्माता कंपनी यूनीटेक समूह और इसके प्रवर्तकों, संजय चंद्रा तथा अजय चंद्रा के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में लंदन स्थित 58.61 करोड़ रुपये मूल्य का एक होटल कुर्क किया है। ‘बेड ऐंड ब्रेकफास्ट’ नाम के इस होटल का स्वामित्व इबॉर्नशोर्न लिमिटेड नाम की कंपनी के पास है जो कार्नौस्ती समूह की ब्रिटेन स्थित सहायक कंपनी है।

 

 

ईडी ने संपत्ति कुर्क करने के लिए धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया था। यह मामला, मकान खरीदारों द्वारा यूनीटेक समूह और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पास दर्ज कराई गई कई प्राथमिकियों पर आधारित है। एजेंसी ने यहां एक बयान में दावा किया कि मकान खरीददारों के 325 करोड़ रुपये कार्नौस्ती समूह को भेज दिए गए। इनमें से 41.3 करोड़ रुपये कार्नौस्ती समूह, इंडिया और इनडिजाइन इंटरप्राइजेज प्रा. लि., साइप्रस के जरिए ब्रिटेन भेजे गए।

 

 

आरोप है कि इन रुपयों का इस्तेमाल कार्नौस्ती समूह से संबद्ध कंपनी कार्नौस्ती मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इबॉनशोर्न लिमिटेड, ब्रिटेन के शेयर खरीदने में किया गया। ईडी ने यूनीटेक समूह और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ इस साल की शुरूआत में पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत इस साल की शुरूआत में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। दरअसल, कंपनी और प्रवर्तकों--संजय चंद्रा तथा अजय चंद्रा पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अवैध तरीके से 2,000 करोड़ रुपये साइप्रस और केमैन द्वीप भेजे। एजेंसी ने मामले में चार मार्च को शिवालिक समूह, त्रिकार समूह, यूनीटेक समूह और मुंबई एवं एनसीआर में कार्नौस्ती समूह के 35 ठिकानों पर छापे मारे थे। इस मामले में अब तक कुल 595.61 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है क्योंकि इस तरह के तीन आदेश पहले भी जारी किए गए थे।

VIDEO POST

View All Videos
X