Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 07, 2022 17:02 PM IST
मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक

मंडी, 07 सितंबर। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ‘अग्निपथ योजना’ के अंतर्गत आगामी 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक सेना में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसमें मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति के पात्र युवा प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

 

वे बुधवार को  यहां सेना अग्निवीर भर्ती रैली के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडी जिले के प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, जल शक्ति, शिक्षा, खेल आदि तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल अवनीश नाथ भी उपस्थित रहे।

अरिंदम चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती को लेकर तमाम तैयारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अग्निवीर भर्ती के सफल आयोजन के लिए सहायक आयुक्त राकेश शर्मा को नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त किया।

उपायुक्त ने मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति जिले के सभी पात्र युवा प्रतिभागियों से सेना अग्निवीर भर्ती में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। सहायक आयुक्त राकेश शर्मा ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियों संबंधी एजेंडा मदवार समीक्षा के लिए प्रस्तुत किया। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल अवनीश नाथ ने जिले के तमाम विभागों के अधिकारियों से पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।    

बैठक में एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल, लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल साहिल, सब-मेजर माही राम, उप-पुलिस अधीक्षक (मंडी मुख्यालय) देव राज, संयुक्त आयुक्त नगर निगम कृष्ण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, जिला खेल अधिकारी जगदीश सहित तमाम विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

ढांढस : आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का  दौरा किया

जायज़ा : उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

बयान : पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

हरी झंडी दिखाई : राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

बैठक : कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

बयान : विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

शुभारम्भ : शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

चुनौती : 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X