Monday, May 13, 2024
BREAKING
नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस  मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान
 

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, April 28, 2024 18:34 PM IST
चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

शिमला, 28 अप्रैल। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर लाल ठाकुर व आशीष बुटेल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली में झोंकने के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए दुरुपयोग पर राज्य सरकार ने विधानसभा में एक श्वेत पत्र भी लाया गया था, जिसमें प्रदेश की जनता के सामने सच रखा गया था। सत्य यह है कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए अन्तिम वर्ष में सरकारी ख़ज़ाने का का जमकर दुरुपयोग किया। दोनों ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पूर्व सरकार ने कांग्रेस के विरुद्ध एक चक्रव्यूह रचा था और अमृत महोत्सव, प्रगतिशील हिमाचल, जनमंच और स्थापना दिवस कार्यक्रम पर 16,261 करोड़ रुपए की फिजूलखर्ची की। नतीजा यह हुआ कि हिमाचल पर वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 92,774 करोड़ का कर्ज व देनदारी चढ़ चुकी थी। उन्होंने कहा कि यह पिछली भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज प्रत्येक हिमाचली एक लाख रुपए से अधिक का क़र्ज़दार है। 

 

मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने आर्थिक नीतियों में सुधार किया जिसके कारण राज्य सरकार के राजस्व में 2200 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हुई। राज्य सरकार ने शराब ठेकों की नीलामी से अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया। इसके अलावा राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी लगाम कसी और जनता का पैसा जनकल्याण में इस्तेमाल किया, जिससे आज महिलाओं, किसानों, मज़दूरों व अन्य वर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक सुधारों की नींव अपने पहले ही बजट में रख दी थी और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आने वाले समय में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। 

 

सुंदर लाल ठाकुर और आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और झूठी बातें कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पढ़े-लिखे हैं और सत्य-असत्य में अंतर करना भली भाँति जानते हैं। 

 

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

वोट की अपील : बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

बयान : छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

सुविधा : सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

सवाल : भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

प्रचार : अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X