Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, May 12, 2024 20:39 PM IST
नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा

क़ुल्लू, 12 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के गांव माहिली में एक महिला ने जिला बिलासपुर के निवासी अपने नशेड़ी पति की रॉड से पीट-पीट कर हत्‍या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति नशे में उसके साथ मारपीट करता था और इसी को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने पति को लोहे की रॉड से पीट डाला। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महिला ने इस वारदात को छिपाने के लिए पति की मौत का कारण बाथरूम में गिरना बताया, मगर पुलिस की छानबीन में वह बच न सकी।

 

पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपित महिला ने अपने पति पर रॉड से हमला किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने इसे दुर्घटना का रंग देने की कोशिश की, मगर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को उसकी कहानी पर यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा और आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (40) पुत्र रतनलाल गांव गिलासी डाकघर दाभला तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

 

अशोक कुमार ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था। वह यहां अपनी पत्‍नी निकिता (36) के साथ रह रहा था। वहीं निकिता फ्रूट एसोसिएशन माहिली नग्गर में बतौर चौकीदार का काम करती है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि अशोक को शराब की लत थी और वह अक्‍सर नशे में निकिता के साथ मारपीट करता था। इसी के चलते निकिता की हिम्‍मत जवाब दे गई और उसने गुस्‍से में आकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें अशोक की मौत हो गई।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X