Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी 5 लाख नौकरी की गारंटी : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, August 25, 2026 21:06 PM IST
सीएम ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी 5 लाख नौकरी की गारंटी : जयराम ठाकुर

शिमला, 25 अगस्‍त। भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर में प्रदर्शन कर सुक्खू सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की और पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बहाल करने की माँग की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद करके बदले की राजनीति कर रही है। मुकदमे करके, साज़िशें करके, सब कुछ बंद करने के एजेंडे पर काम कर रही है।

आज मुख्यमंत्री ने नौकरी के मामले में कह दिया कि हम नौकरी नहीं दे सकते हैं। जब दे नहीं सकते तो गारंटी क्यों दी? कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता कसमें खाकर कहते थे, पक्की नौकरी मिलेगी, पेंशन वाली नौकरी मिलेगी, ठूंजा साल वाली मिलेगी। हमने पूरा होमवर्क कर लिया है। हमने सारी तैयारी कर ली है। सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां निकाल दी जाएंगी। अब जब सत्ता से जाने की बारी आई तो कह रहे हैं कि नौकरियां नहीं दे पाएंगे। आखिर क्या तैयारी की थी? प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, सबको ठगने के लिए कांग्रेस ने यह चाल चली थी। अब नक़ाब उतर रहा है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि आज तक हिमाचल में ऐसी सरकार नहीं देखी, जो अपने विपक्षियों और प्रदेश के लोगों को परेशान करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सहारा पेंशन देने के बजाय लाभार्थियों को मृत दिखा रही है। वृद्धा पेंशन देने के बजाय वेरिफिकेशन और केवाईसी के नाम पर उनके नाम काटे जा रहे हैं। लोगों को इलाज न मिल सके, इसके लिए हिमकेयर का भुगतान रोक दिया। हिमकेयर को बदनाम अलग से कर रहे हैं।


वह किसी दिन सदन में कहते हैं कि 1100 करोड़ का घोटाला हुआ है, लेकिन जब हमने उनके झूठ को सामने लाया और बताया कि अभी तक हिमकेयर में इतना खर्च नहीं हुआ, तो कहा कि 100 करोड़ का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को साफ़ निर्देश कर दिया है कि हर हाल में भाजपा के नेताओं के ख़िलाफ़ केस बनाओ। चाहे जैसे, क्योंकि मैंने झूठा आरोप लगा दिया है तो मेरे आरोप को सही साबित करने के लिए केस बनाओ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की करतूतों का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वह विपक्ष को बदनाम करने के लिए राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया और पूरी कोशिश की कि सदन की कार्यवाही का वीडियो न दिया जाए। आज सदन का वह वीडियो आ गया और मुख्यमंत्री का झूठ बेनकाब हो गया है। अब उन्हें माफ़ी माँगनी चाहिए।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोग इलाज के बिना मर रहे हैं और मुख्यमंत्री साज़िश कर रहे हैं। आज भी मीडिया से यह पता चला है कि पालमपुर में एक व्यक्ति की जान इसलिए चली गई, क्योंकि निजी अस्पताल में वह डेढ़ लाख रुपये जमा नहीं कर पाया। हिमकेयर निजी अस्पताल में बंद है, इसलिए स्टेंट नहीं डाला जा सका। सिर्फ़ डेढ़ लाख रुपये के लिए एक व्यक्ति की जान चले जाना कितना पीड़ादायक है, यह शब्दों में भी बयान नहीं हो सकता है। यह इकलौता केस नहीं है, ऐसे मामले आए दिन हो रहे हैं। कभी किसी को इलाज नहीं मिलता तो कभी किसी को दवाई और सर्जिकल सामान नहीं मिलता और लोग कष्ट उठाते हैं। मुख्यमंत्री को एक बार सोचना अवश्य चाहिए।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X