Thursday, October 22, 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ • भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर • सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम • हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री • विकास पर तालाबंदी कर मित्रों के घर भरने में लोनप्रिय हुई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर • सुजानपुर में ड्राईवर और जेसीबी ऑपरेटर के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 21 को • मुख्यमंत्री ने एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअली संबोधित किया • चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई • दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त सीएम सुक्‍खू, अराजकता चरम पर: जयराम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया
 

हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, October 21, 2026 18:10 PM IST
हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री

शिमला, 21 अक्‍तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रामपुर प्रवास के दौरान किया वायदा निभाते हुए आज शिमला के संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारम्भ किया। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना उड़ान के अंतर्गत आरम्भ हेली-हॉप हिमाचल हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। इस सेवा के तहत हेलीकॉप्टर प्रातः 9:55 बजे संजौली से उड़ान भरेगा और 10:30 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद प्रातः 10:50 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए उड़ान होगी जो 11:25 बजे पहुंचेगी।

 

वापसी में रिकांगपिओ से प्रातः 11:30 बजे उड़ान होगी और दोपहर 12:05 बजे हेलीकॉप्टर रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद 12:10 बजे रामपुर से संजौली के लिए उड़ान होगी और दोपहर 12:45 बजे संजौली पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह में 3 दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर, चम्बा और पालमपुर के लिए चार माह में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल महज एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि पहाड़ों में बदलते वक्त, नई सोच और विकास की असीम संभावनाओं का प्रतीक है। इससे सफर का समय कम होगा, पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के हर कोने को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों को सुगम, सहज और समयबद्ध सम्पर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिमला में हवाई क्नेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने के लिए जमीन चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि हवाई सेवाआंे का विस्तार किया जा सके।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन उड़ानों के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण की पूरी राशि राज्य सरकार वहन कर रही है। इस पर सरकार द्वारा लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 16 हेलीपोर्ट के निर्माण और विकास पर भी काम कर रहे हैं, ताकि हवाई परिवहन सुविधाओं का और विस्तार किया जा सके।’

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा स्थित गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भी दृढ़ता से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए अपने स्रोतों से 2400 करोड़ रुपये की राशि लोगों को वितरित की जा चुकी हैं। इस हवाई अड्डे के विस्तार के बाद इसे हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच स्पष्ट है कि हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधाओं से जोड़ें, लोगों का समय बचाएं और विकास के अवसरों को हर क्षेत्र तक पहंुचाया जाए।

 

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, आयुक्त नगर निगम सचिन कंवल, पार्षदगण, पवन हंस लिमिटेड के अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

आगाज : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

पलटवार : भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम

बैठक : सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम

विकास पर तालाबंदी कर मित्रों के घर भरने में लोनप्रिय हुई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

संबोधन : विकास पर तालाबंदी कर मित्रों के घर भरने में लोनप्रिय हुई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

सुजानपुर में ड्राईवर और जेसीबी ऑपरेटर के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 21 को

रोजगार : सुजानपुर में ड्राईवर और जेसीबी ऑपरेटर के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 21 को

मुख्यमंत्री ने एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअली संबोधित किया

अभियान : मुख्यमंत्री ने एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअली संबोधित किया

चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

अभियान : चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त सीएम सुक्‍खू, अराजकता चरम पर: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त सीएम सुक्‍खू, अराजकता चरम पर: जयराम ठाकुर

X