Monday, October 19, 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई • दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त सीएम सुक्‍खू, अराजकता चरम पर: जयराम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया • पीजी चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी हिमाचल में नियुक्ति • राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह
 

दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त सीएम सुक्‍खू, अराजकता चरम पर: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, October 18, 2026 18:48 PM IST
दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त सीएम सुक्‍खू, अराजकता चरम पर: जयराम ठाकुर

भरमौर(चंबा), 18 अक्‍तूबर। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शामिल होकर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पंचायत चुनाव करवाने से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़कर सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश किया। लोकतंत्र और जनता की ताकत के सामने सरकार की एक नहीं चली। पंचायत चुनावों के परिणामों ने कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश की चिंता करने के बजाय दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त हैं। प्रदेश में कहीं भी जाकर देख लीजिए, पूर्व भाजपा सरकार के समय जहाँ विकास कार्य रुके थे, आज भी लगभग वहीं खड़े हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगातार दिल्ली की दौड़ लगाने में ही व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। कानून-व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक ध्वस्त है। जय राम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के पास बताने के लिए अपनी एक योजना नहीं और दिखाने के लिए अपना एक काम नहीं है। इनका पूरा समय पूर्व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बदनाम करने और उस समय खोले गए स्कूलों, अस्पतालों तथा जनहित के संस्थानों को बंद करने में निकल रहा है। जनता को झूठी गारंटियों के नाम पर ठगने वाली इस सरकार को पंचायत चुनावों में जवाब मिल चुका है और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की विदाई तय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन कर सभी से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

लोग मंत्री बनने की आस में नहीं छोड़ रहे पीछा



जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आजकल अपनी सरकार के एक-एक दिन गिन रहे हैं। जिस तरीके से उनकी लगातार दिल्ली दौड़ लग रही है, उससे यह साफ है कि उनके लिए एक-एक दिन बहुत भारी है। कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री द्वारा आलाकमान से चर्चा करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर आलाकमान से चर्चा करके ही सब कुछ करना था, तो सदन के अंदर ही मंत्री बनाने की घोषणा क्यों की थी? उनकी प्रभारी ने भी पहले स्पष्ट कर दिया है कि कैबिनेट विस्तार से संबंधित कोई भी बात आलाकमान के संज्ञान में नहीं है। मुख्यमंत्री भी अपनी सरकार के दिन गिनते हुए यह बता रहे हैं कि आलाकमान से चर्चा के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा। दूसरी तरफ, जिन नेताओं को इन्होंने मंत्री बनाने का लालच दिया है, वे मुख्यमंत्री का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने सिर्फ प्रदेश की मातृशक्ति, युवाओं और व्यापारियों को ही नहीं, अपने विधायकों और नेताओं को भी ठगा है। प्रदेश के लोगों को सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा सरकार आने पर प्रदेश का विकास डबल इंजन की रफ्तार से होगा।

टैक्सी परमिट बढ़ाने में सहयोग पर टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने जताया जयराम ठाकुर का आभार

टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करने पर मनाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शनिवार रात मनाली से चंबा पहुँचकर जय राम ठाकुर का आभार जताया। पालमपुर टैक्सी यूनियन समेत प्रदेश की कई टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने भी फोन पर जय राम ठाकुर से बात कर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से टैक्सी ऑपरेटरों को लाभ होगा, यह हमारे लिए बहुत संतोष की बात है। राज्य सरकार ने इस मामले में अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया और राजनीतिक रूप से सारी जिम्मेदारी केंद्र पर डालती रही। रक्षाबंधन के दिन हमने सभी टैक्सी ऑपरेटर साथियों से वादा किया था कि आप त्योहार घर मनाइए। अगर हरियाणा और उत्तराखंड में यह नीति लागू है, तो हिमाचल में भी इसे लागू करवाने के लिए मैं जी-जान लगा दूँगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी भी राज्य सरकार की तरफ से कुछ ऐसी चीजें की जा रही हैं, जो ठीक नहीं हैं। सरकार से आग्रह है कि बड़ा दिल दिखाए और इन सबसे बाज आए।

 

भाषण से पहले बिजली कट पर जताया कड़ा एतराज

 

चंबा प्रवास के दौरान भाषण  से पहले बिजली काटने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने भरमौर में मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्ता पक्ष की शह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ये शरारत आने वाले दिनों में अधिकारियों के साथ सरकार को भी भारी पड़ने वाली है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि  विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए कांग्रेस सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है। मैं पिछले तीन दिन से चम्बा में हूँ और पिछले कल भी मेरे भाषण से पहले बिजली काटी है। मैंने मौके पर ही चीफ इंजीनियर को फोन पर इसकी जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। ये किसके कहने पर हुआ और कौन अधिकारी इसमें संलिप्त है आने वाले दिनों में उनकी भी खबर ली जाएगी।

 

चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

अभियान : चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

विकास : मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

पीजी चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी हिमाचल में नियुक्ति

संशोधन : पीजी चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी हिमाचल में नियुक्ति

राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर

संबोधन : राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की

कार्रवाई  : नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

X