Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिम केयर को बंद करने के चक्‍कर में झूठे आंकड़े पेश कर रहे सीएम: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 09, 2026 18:31 PM IST
हिम केयर को बंद करने के चक्‍कर में झूठे आंकड़े पेश कर रहे सीएम: जयराम ठाकुर

मंडी, 09 अप्रैल। सराज विधानसभा के बालीचौकी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस हिम केयर ने 11 लाख से ज्यादा लोगों को इलाज के जरिए जिंदगी दी, उस हिम केयर योजना को मुख्यमंत्री साजिश के तहत बंद करना चाहते हैं। इसीलिए वह लगातार झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं, जिससे इस योजना की छवि धूमिल हो और उन्हें इसे बंद करने का मौका मिल जाए। उनके झूठ हर दिन बेनकाब होते हैं, लेकिन अगले दिन फिर उसी बेशर्मी और साफगोई से नया झूठ बोलते हैं।

 

सदन में हिम केयर में 1100 करोड़ के घोटाले को लेकर उनके बयान को पूरे प्रदेश ने पढ़ा और सुना था। जब हमने तर्कों के साथ उनकी इस बात का खंडन किया और उनसे प्रमाण मांगे, तो उन्होंने माफी मांगी और कहा कि हमसे गलती हो गई। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी की हमने ऑडिट करवाई थी और वहां पर 110 से 120 करोड़ रुपए का घोटाला निकला है। उससे भी हैरानी की बात यह है कि जब हमने जांच की, तो पता चला कि 2019 से 2022 के बीच हिम केयर के तहत आईजीएमसी में हमारी सरकार के समय लगभग 60 करोड़ का भुगतान किया गया था। फिर भी सुक्खू जी आईजीएमसी में 110 से 120 करोड़ रुपए का घोटाला निकाल लाए हैं। यह सरकार हिम केयर को बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

 

इसी बजट सत्र में विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर में 1100 करोड़ का घोटाला हुआ है। जब हमने आंकड़े रखे कि हमारी सरकार में कुल इलाज ही 441 करोड़ का हुआ है, तो मुख्यमंत्री को समझ आया कि झूठ बेनकाब हो गया, तो उन्होंने कहा कि हमसे गलती हो गई यह एक संस्थान का मामला है, 120 करोड़ का घोटाला है। अब यह देखना है कि जब यह तय हो गया कि हमारी सरकार के समय आईजीएमसी में हिम केयर के तहत लगभग 60 करोड़ का ही भुगतान हुआ है, तो वह 120 करोड़ का घोटाला कहां से लाए हैं। अब वह क्या झूठ बोलते हैं, यह देखना बाकी है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों पर धावा बोला और 6 महीने के अंदर ही 2000 से ज्यादा संस्थान बंद कर दिए। अब सुक्खू सरकार की नजर पूर्व सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर है। इसीलिए वह षड्यंत्र करके उन्हें बंद करने की पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं। सहारा योजना में लोगों को पेंशन न देने के लिए उन्हें मृत घोषित कर उनकी पेंशन काटी जा रही है। कैंसर के इलाज को पुरुषों की बच्चेदानी निकालने की बात कहकर प्रचारित किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सलाहकारों को ध्यान रखना चाहिए कि समय एक जैसा नहीं होता। उनका हर झूठ सच की कसौटी पर बेनकाब हुआ है और आगे भी होगा। सिर्फ इसलिए लोगों को जीवन देने वाली योजनाओं को बंद नहीं किया जा सकता क्योंकि आप उससे बेहतर कोई योजना ला नहीं सकते। आपकी सरकार के साढ़े तीन साल का कार्यकाल बीतने के बाद भी लोग उन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।

 

बालीचौकी में आयोजित रोष रैली और जनसभा के माध्यम से जयराम ठाकुर ने स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा अब चुप नहीं बैठेगी और इस जनविरोधी, दिशाहीन और प्रतिशोधी सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए गांव-गांव जाकर जनता को इनके असली चेहरे से अवगत कराएगी, क्योंकि प्रदेश की जनता अब इस कुशासन और झूठ की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है और राज्य में पुन: विकासोन्मुखी नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रही है।

 

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने लगाया सरकार पर भेदभाव का आरोप

 

सम्मेलन के दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 की खस्ताहाल स्थिति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन केंद्र से पैसा मिलने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि सरकार के भीतर भारी असंतोष है और स्वयं विधानसभा अध्यक्ष भी सदन में मुख्यमंत्री के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के भ्रष्टाचार को इसलिए संरक्षण दे रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि जांच होने पर उनके अपने 'काले कारनामे' उजागर हो जाएंगे।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X