Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

आखिर क्या है सूटकेस का राज, आरोपों का जवाब दें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, July 08, 2026 17:37 PM IST
आखिर क्या है सूटकेस का राज, आरोपों का जवाब दें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

कांगड़ा/धर्मशाला,08 जुलाई। दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में शामिल होने धर्मशाला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुक्खू सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जीवन भर भगवान श्रीराम का विरोध करने वाली अब राजनीति के लिए जगह-जगह राम मंदिर जा रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सनातन और हिंदुत्व विरोधी बयान देते हुए गौरवान्वित महसूस करते हैं। वह राम मंदिर के बारे में बात करने की बजाय कांगड़ा के ही एक नेता द्वारा सूटकेस इकट्ठा करके दिल्ली पहुंचाने और खुद रखने के मुद्दे पर बात करें। प्रदेश के लोगों को उन्हें सूटकेस की हकीकत बतानी चाहिए। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी का नहीं, उनके ही पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी का है। उस आरोप का जवाब देने की बजाय इधर-उधर की बात करके मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने की बजाय सच्चाई सामने रखें। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा पूर्व सरकार के समय में कांगड़ा के लिए चलाए गए विकासात्मक कार्यों को रोकने और उनमें अड़ंगा लगाने का काम किया है।

 

जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में एक युवक को दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता नहीं है और उसी का परिणाम प्रदेश में आए दिन दिनदहाड़े लोगों को मार डालने, काट डालने की घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है। सुक्खू सरकार में प्रदेश में अपराध की जो-जो घटनाएं सामने आई हैं, उसके बारे में सोचना भी मुश्किल लगता है। कहीं किसी को दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है तो किसी को दराट और कुल्हाड़ी से काट दिया जाता है। सरकार अपराधियों पर नकेल कसने की बजाय सरकार की नाकामियों को उजागर करने वाली मीडिया पर नकेल कस रही है। सरकार के मनमाफिक न दिखने वाले अखबारों और सोशल मीडिया पेज के खिलाफ जमकर कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली पुलिस अपराधियों के बजाय विपक्ष के नेताओं पर ध्यान दे रही है। और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मॉनिटरिंग करने की बजाय दिल्ली पहुंचाने के लिए सूटकेस इकट्ठा करने में व्यस्त है। सरकार जनता का हित और जनसुविधाओं का ध्यान रखने की बजाय माफिया और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है।

 

वैचारिक रूप से सशक्त कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत धर्मशाला के डाढ़ चामुंडा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अपने प्रवास की शुरुआत उन्होंने चामुण्डा माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की तत्पश्चात धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर उप महापौर पार्षद तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पंचायत समिति के सदस्यों से भेंट कर सभी को नव दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

 इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समर्पित, प्रशिक्षित और वैचारिक रूप से सशक्त कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा यही शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X