Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 29, 2025 16:29 PM IST
बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

बंजार(कुल्‍लू), 29 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर रात्रि ठहराव किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सभी गांववासी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री को अपने घर-द्वार पर पाकर ग्रामवासी गर्मजोशी से विभोर हो गए। पारम्परिक वेशभूषा से सुसज्जित ग्रामवासियों ने वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


राह चलते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं सभी से संवाद किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए बजट का उचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची मार्ग को चौड़ा करने व इसके सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ ड्रेन का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आवश्यकतानुसार सड़क पर पेवर ब्लॉक्स लगाने को भी कहा, ताकि सड़क का बेहतर ढंग से रखरखाव हो सके। उन्होंने शरची ग्राम पंचायत के पांच महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने गांव वासियों के साथ नाश्ता किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामवासियों से क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी खुलकर बात की। लोगों से फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबके बीच आकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। सरकार के गठन के बाद से प्रयास है कि मैं स्वयं दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें हल करने का प्रयास करूं। शरची, बंजार क्षेत्र का अंतिम गांव है और चारों तरफ सुंदर पहाड़ और जंगल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम के तहत डोडरा क्वार, कुपवी और पांगी में जा चुका हूं और मुझे वहां लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिला है। मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी भी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

सेवानिवृत्त सूबेदार अनूप राम ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री इस दुर्गम गांव में आए हैं और गांव के सभी लोग इससे बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्होंने मेरे घर को रुकने के लिए चुना। उनके पुत्र नरेश ने कहा कि शरची बंजार विधानसभा क्षेत्र में दूर-दराज का गांव है, जहां के लोगों में उनके इस दौरे को लेकर बहुत खुशी है। मुख्यमंत्री हमारे घर पर रुके हैं, यह हमारे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। ग्राम पंचायत बांदल की प्रधान ईश्वरी देवी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री का उनके क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब कोई मुख्यमंत्री इस गांव में आए हों।

 

ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं, जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

इससे पहले गांव के गाड़ा दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री ने शीश नवाया और प्रदेश में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व भुवनेश्वर गौड़, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, सचिव आशीष सिंघमार, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पंकज ललित, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग राजीव कुमार, जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, कांग्रेस नेता सेस राम आज़ाद और विद्या नेगी, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित थे।

पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

जनसभा : पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

शिलान्‍यास/उद्घाटन : सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

राहत : मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

विकास : मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

जनसभा : हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

पहली किस्त जारी : कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

कड़ी प्रतिक्रिया : कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

VIDEO POST

View All Videos
X