Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, January 20, 2025 20:53 PM IST
सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

मनाली(कुल्‍लू), 20 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली में राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के अवसर पर जिला के लोगों को 206.08 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मनाली में 59.21 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं 147.59 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इनमें वर्ष 2023 में ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ से मनाली व आस-पास के क्षेत्रों में हुए नुकसान के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पुर्नरुद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण के तहत 7.34 करोड़ रुपये लागत के मनाली-बुरूआ सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य, 7.70 करोड़ रुपए लागत के चक्की-हलाण सड़क के उन्नयन कार्य, 9.24 करोड़ रुपये की लागत से पतलीकूहल से हलाण-दो सड़क तथा 6.69 करोड़ रुपए की लागत से फोजल से नेरी सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य के लोकार्पण, 3.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोलंगनाला में वाहन योग्य डबल लेन पुल का लोकार्पण, 7.69 करोड़ रुपये की लागत से पतलीकूहल में निर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डा, 14.30 करोड़ रुपये लागत के बस पार्किंग यार्ड मनाली व सुरक्षा कार्य के प्रथम चरण और बंजार तहसील में 2.53 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाटीबीड़ का लोकार्पण किया।


इसके अतिरिक्त उन्होंने नाबार्ड-आरआईडीएफ के तहत 6.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नग्गर से कृष्ण मंदिर वाया ठावा सम्पर्क सड़क, 8.44 करोड़ रुपए से कुल्लू-मनाली वाम तट पर छरुड़ु के समीप बाढ़ से हुए भूस्खलन इत्यादि के दृष्टिगत पुनर्निर्माण कार्यों, 8.02 करोड़ रुपए की लागत से कुल्लू-मनाली वाम तट पर चचोगा के समीप आरसीसी सुरक्षा दीवार इत्यादि के निर्माण कार्य, 2.21 करोड़ रुपए की लागत से एनएच-3 से क्लब हाऊस मनाली सड़क तक निर्मित होने वाली बाईपास सड़क व डबल लेन पुल, 12.08 करोड़ रुपए की लागत से 15 मील में ब्यास नदी पर निर्मित होने वाले डबल लेन पुल, 8.66 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम पंचायत ब्रान के 17 मील में ब्यास नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य, 8.72 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत हलाण-दो के पतलीकूहल में ब्यास नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य, 8.73 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत रायसन के रायसन में ब्यास नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य, 8.97 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम पंचायत द्वाड़ा के द्वाड़ा में ब्यास नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य, 8.34 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम पंचायत शलीन के कलाथ तथा 8.64 करोड़ रुपए से आलू ग्राऊंड में ब्यास नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य, मनाली में 46.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वेलनेस सेंटर तथा 11.57 करोड़ रुपये की लागत से नग्गर कैसल के संरक्षण एवं पुर्नरुद्धार कार्य के शिलान्यास किए।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इन विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से लोगों की लंबित मांगे पूरी होने के साथ ही उन्हें आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कुमार एवं अनुराधा राणा, एपीएमसी कल्लू के अध्यक्ष राम सिंह मियां, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम राजीव कुमार, उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य उपस्थित थे।

बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

सरकार गांव के द्वार : बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

जनसभा : पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

राहत : मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

विकास : मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

जनसभा : हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

पहली किस्त जारी : कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

कड़ी प्रतिक्रिया : कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

VIDEO POST

View All Videos
X