Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कोरम पूरा न होने से टला धर्मशाला एमसी के मेयर-डिप्‍टी मेयर का चुनाव

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, June 29, 2026 16:04 PM IST
कोरम पूरा न होने से टला धर्मशाला एमसी के मेयर-डिप्‍टी मेयर का चुनाव

धर्मशाला(कांगड़ा), 29 जून। धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उधर, इस दौरान कोरम पूरा न होने के चलते नगर निगम के महापौर(मेयर) और उपमहापौर (डिप्‍टी मेयर) का चुनाव नहीं पाया।


उपायुक्त ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम धर्मशाला के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे।

इस अवसर पर  वार्ड-1 फरसेटगंज की रेखा देवी, वार्ड-2 भागसूनाग के शमशेर नेहरिया, वार्ड-3 मैकलोडगंज की आशा देवी, वार्ड-4 कश्मीर हाउस की नीनू शर्मा, वार्ड-5 खजांची मोहल्ला की शैलजा, वार्ड-6 कोतवाली बाजार की करिश्मा छेत्री, वार्ड-7 सचिवालय की आशु, वार्ड-8 खेल परिसर की प्रेरणा गुलेरिया, वार्ड-9 सकोह के नरेश कुमार, वार्ड-10 श्यामनगर के सुदेश शास्त्री, वार्ड-11 रामनगर के अनुराग, वार्ड-12 बड़ोल की मीना कुमारी, वार्ड-13 दाड़ी के हर्ष ओबरॉय, वार्ड-14 कंड के अनोज बिष्ट, वार्ड-15 खनियारा के परवीन कुमार, वार्ड-16 सिद्धपुर की अनुपम कटोच तथा वार्ड-17 सिद्धबाड़ी के विशाल जम्वाल ने  पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इसके उपरांत महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी।

समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X