Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 07, 2026 18:43 PM IST
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

मंडी, 07 मई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण नमन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की है। मीडिया को जारी एक प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में राष्ट्रीय संकल्प, तत्परता और शक्ति का एक ऐसा सशक्त प्रतीक है, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने एक वर्ष पूर्व पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि उस समय पूरा देश आक्रोशित था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और सशक्त नेतृत्व में भारत ने आतंक को उसके मूल केंद्र पर ही कुचलने का मार्ग चुना।

 

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मात्र 22 मिनट के भीतर भारतीय जांबाजों ने जिस सटीकता और तालमेल के साथ नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया वैश्विक मानक बन गया है। इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता जल, थल और वायु तीनों सेनाओं के बीच का वह गहरा तालमेल था, जिसने दुश्मन को संभलने का एक भी मौका नहीं दिया। ठाकुर ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ऑपरेशन सिंदूर 'आत्मनिर्भर भारत' की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण है, क्योंकि इस जटिल मिशन में स्वदेशी रक्षा तकनीक और हथियारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल सीमाओं पर चौकस है, बल्कि अपनी रक्षा जरूरतों के लिए स्वयं समर्थ और सशक्त हो रहा है। जयराम ठाकुर ने जोर देकर कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण ही वह नींव है जिस पर राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति टिकी हुई है। आज का दिन उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है जिन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपनी जान की बाजी लगाकर देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमें निरंतर प्रेरणा देती है कि जब राष्ट्र का नेतृत्व साहसी हो और सेना का मनोबल ऊंचा हो, तो कोई भी चुनौती हिमालय जैसी अड़िग इच्छाशक्ति को नहीं डिगा सकती।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी सेना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है और देश हमेशा अपने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर सेना में नारी शक्ति की सशक्त भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे हमारी बहादुर सैन्य अधिकारी महिलाओं ने देश को पल पल की घटना की जानकारी मीडिया के सामने रखकर देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा कर दुनिया को हमारी मातृ शक्ति की ताकत दिखाई थी।

 

खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया

 

इसके अतिरिक्त, जयराम ठाकुर ने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटीं सराज विधानसभा क्षेत्र के शिकावरी की सुश्री होमानी और मंडी के कोटली की सुश्री रेखा को बधाई दी। इस आत्मीय भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ठाकुर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी वे अपनी खेल क्षमता से प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X