Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मादक पदार्थों की लत से कैसे बचे?

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, October 23, 2020 22:26 PM IST
मादक पदार्थों की लत से कैसे बचे?

HOW TO OVERCOME DRUGS ADDICTION?
नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के लिए निम्न उपाय अपनाएं–
इसके लिए आप अपने मन में नशे की लत को छोड़ने की ठान लीजिए। मन में प्रबल इच्‍छा होना जरूरी है।
पुनर्वास केंद्र/ नशा मुक्तिकेंद्र (Rehabilitation Centre) में भर्ती होना अच्छा विकल्प है। वहां पर और भी लोग आते हैं। सबका इलाज एक साथ डॉक्टरों की देखरेख में किया जाता है। समूह चिकित्सा (Group Therapy) में मरीज का इलाज किया जाता है।
मनोवैज्ञानिक पद्धति से रोगी का इलाज किया जाता है।
ध्यान और योग के द्वारा भी मादक पदार्थो की लत को छोड़ा जा सकता है।
हर समय अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और हितैषियों के साथ रहे। जब आप उनके सामने हर समय रहेंगे तो आपको नशा करने का मौका ही नहीं मिलेगा।
नशे से ग्रस्त रोगियों को रोज डायरी लिखनी चाहिए। ऐसा करने से बहुत लाभ होता है। जीवन की हर एक बात लिखनी चाहिए। नशा करने के बाद के दुषपरिणामों को लिखने से व्यक्ति को आभास होता है की किस तरह उसकी जिन्दगी नशे से खराब हो रही है।
निष्कर्ष (CONCLUSION)
नशीले पदार्थों का सेवन कुछ मिनटों के लिए आनन्द देता है पर इसके दूरगामी दुष्परिणाम होते है। यह व्यक्ति को धीरे धीरे निगल जाता है और उसके जीवन को हर तरह से बर्बाद कर देता है। ऐसे लोग आये दिन लोगो से झगड़ा करने लगते है, ऑफिस या कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार शुरू कर देते हैं।

काम करते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो जाना, सस्पेंड होना, बार बार नौकरी बदलना, नौकरी छोड़ना, चिड़चिड़ा और गुस्सैल स्वभाव दिखाने से व्यक्ति का सब कुछ खत्म हो जाता है। व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो जाते है। अतः हमे नशीले पदार्थों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। जो लोग इस समस्या से ग्रस्त है उनको दृढ़ निश्चय करके इसे छोड़ देना चाहिए। याद रखे नशा एक जहर है।
[drugcontrol.karnal की फेसबुक वॉल से साभार]

VIDEO POST

View All Videos
X