Friday, October 30, 2026
BREAKING
• अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर • हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री • हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की • सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए एमओयू साईन • आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिलक कॉलेज में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग:सीएम • मेरिट पर मित्रता भारी, चहेतों को सेटल करने में नियम-कायदे ताक पर: जयराम ठाकुर • हिमाचल सरकार ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी • देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत और बजंतरियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया, कुल्लू दशहरा सम्‍पन्‍न • कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन से चारों तरफ तालाबंदी की स्थिति: जयराम ठाकुर
 

हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 29, 2026 18:49 PM IST
हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

शिमला, 29 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत सरकार ने शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाणा में विभिन्न पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि चमियाणा में विभिन्न विभागों की स्थापना, सुदृढ़ीकरण और युक्तिकरण करने के निर्णय का उद्देश्य अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने के राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा करना है।

इस निर्णय के तहत सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षण और क्लीनिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नए पदों के सृजन के साथ-साथ आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाना के अन्य विभागों में स्वीकृत मौजूदा पदों को स्थानांतरित करने और उनका पुनर्वितरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

इनमें क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के तीन पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इसी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के दो पद भी स्वीकृत किए गए हैं। एनेस्थीसिया विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद और सीनियर रेजिडेंट के पांच पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जीआई सर्जरी) विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के चार पद स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह, रेडियो-डायग्नोसिस/रेडियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद और सीनियर रेजिडेंट के आठ पद स्वीकृत किए गए हैं। अन्य स्वीकृत पदों में डाइटीशियन का एक पद, सीएसएसडी सुपरवाइजर के दो पद और चीफ फार्मासिस्ट का एक पद शामिल है।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने सुरक्षा कर्मियों के 50 पद, सफाई कर्मचारियों के 50 पद, वार्ड अटेंडेंट के 50 पद, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और ब्लड बैंक के लिए लैब टेक्नीशियन के 5-5 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, आरोग्य मित्र के 4 पद, फिजियोथेरेपिस्ट के 2 पद, चालक के 3 पद और जेओए (आईटी) का एक पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने दो बसें किराये पर लेने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

आरोप : अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री

बस सेवा : दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

बजट घोषणा : हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए एमओयू साईन

विकास : सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए एमओयू साईन

आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिलक कॉलेज में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग:सीएम

घोषणा : आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिलक कॉलेज में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग:सीएम

मेरिट पर मित्रता भारी, चहेतों को सेटल करने में नियम-कायदे ताक पर: जयराम ठाकुर

आरोप : मेरिट पर मित्रता भारी, चहेतों को सेटल करने में नियम-कायदे ताक पर: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

निर्णय : हिमाचल सरकार ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत और बजंतरियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया, कुल्लू दशहरा सम्‍पन्‍न

घोषणा : देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत और बजंतरियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया, कुल्लू दशहरा सम्‍पन्‍न

X