Friday, October 30, 2026
BREAKING
• अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर • हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री • हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की • सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए एमओयू साईन • आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिलक कॉलेज में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग:सीएम • मेरिट पर मित्रता भारी, चहेतों को सेटल करने में नियम-कायदे ताक पर: जयराम ठाकुर • हिमाचल सरकार ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी • देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत और बजंतरियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया, कुल्लू दशहरा सम्‍पन्‍न • कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन से चारों तरफ तालाबंदी की स्थिति: जयराम ठाकुर
 

दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 29, 2026 18:44 PM IST
दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री

शिमला, 29 अक्‍तूबर। दिवाली पर हिमाचल वासियों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) विशेष बसों का संचालन करेगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम 6 और 7 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से कुल 266 विशेष बसें चलाएगा। इस पहल का उद्देश्य दूसरे शहरों में रहने और काम करने वाले प्रदेश के लोगों को दिवाली पर घर पहुंचने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना सकें।


मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 6 नवंबर को 134 और 7 नवंबर को 132 विशेष बसें संचालित की जाएंगी। 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 बसें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी। वहीं, 7 नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति दिवाली का त्योहार अपने घर पर अपने परिवार के साथ मनाने की इच्छा रखता है। ऐसे में एचआरटीसी द्वारा विशेष बसों के संचालन का निर्णय यात्रियों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले प्रदेश के लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और त्योहार के दौरान आवागमन के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

 

उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को दिवाली के दिन भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। इस दिन न्यूनतम बस सेवाएं संचालित होंगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और लंबी दूरी के मार्गों पर आवश्यकतानुसार बसें उपलब्ध रहेंगी जबकि प्रदेश के भीतर बस सेवाएं शाम 4 बजे तक संचालित की जाएंगी।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता है। त्योहार के अवसर पर विशेष बसों का संचालन इसी दिशा में उठाया गया कदम है ताकि लोग सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर अपने परिवारों के बीच पहुंच सकें और दिवाली की खुशियां अपनों के साथ साझा कर सकें।

अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

आरोप : अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

सुविधा : हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

बजट घोषणा : हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए एमओयू साईन

विकास : सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए एमओयू साईन

आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिलक कॉलेज में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग:सीएम

घोषणा : आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिलक कॉलेज में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग:सीएम

मेरिट पर मित्रता भारी, चहेतों को सेटल करने में नियम-कायदे ताक पर: जयराम ठाकुर

आरोप : मेरिट पर मित्रता भारी, चहेतों को सेटल करने में नियम-कायदे ताक पर: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

निर्णय : हिमाचल सरकार ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत और बजंतरियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया, कुल्लू दशहरा सम्‍पन्‍न

घोषणा : देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत और बजंतरियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया, कुल्लू दशहरा सम्‍पन्‍न

X