Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

स्‍कूली बसों में ओवरलोडिंग एवं सुरक्षा मानकों पर सीडब्‍ल्‍यूसी ने आरटीओ से रिपोर्ट तबल की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, July 02, 2026 17:01 PM IST
स्‍कूली बसों में ओवरलोडिंग एवं सुरक्षा मानकों पर सीडब्‍ल्‍यूसी ने आरटीओ से रिपोर्ट तबल की

धर्मशाला, 02 जुलाई। जिला कांगड़ा में संचालित होने वाली स्‍कूली बसों में होने वाली ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने और स्‍कूली बसों से संबंधित अन्‍य सुरक्षा मानकों में बरती जा रही ढील की सूचनाओं पर जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्‍ल्‍यूसी) कांगड़ा ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभिन्‍न माध्‍यमों से प्राप्‍त सूचनाओं के आधार पर जिला बाल कल्‍याण समिति ने स्‍कूली बसों के संचालन के मानकों को पूरी तरह से लागू करवाने को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धर्मशाला और देहरा को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्‍यम से समिति ने दोनों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से स्कूली बसों में ओवरलोडिंग की समस्या और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने को कहा है। यह जानकारी जिला बाल कल्‍याण समिति के अध्‍यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने दी।

उन्‍होंने बताया कि समिति की ओर से आरटीओ धर्मशाला एवं आरटीओ देहरा को एक पत्र लिखा गया है। इसके माध्‍यम से स्‍कूली बसों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के अलावा जरूरी जानकारी भी तलब की गई है। सीडब्‍ल्‍यूसी जिला कांगड़ा ने दोनों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से विभिन्‍न मानकों जैसे  स्कूल बस की सिटिंग कैपेसिटी, बस में बैठने वाले बच्चों की संख्‍या सुनिश्‍चित करना, बस में सीसीटीवी की व्‍यवस्‍था और जिल स्‍कूली बसों में बच्चियां हों उसमें एक महिला अटेंडेंट की तैनाती सुनिश्‍चित करना इत्‍यादि की पालना सुनिश्‍चित किए जाने और इनका पालन किए जाने को लेकर स्‍कूलों द्वारा मुहैया करवाए गए पत्रों की जानकारी भी मांगी है। समिति ने इस संबंध में 15 दिनों के भीतर कम्पलायंस रिपोर्ट तलब की है।

 

विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि जिला बाल कल्‍याण समिति बच्‍चों के संरक्षण एवं कानूनी अधिकारों की पालना को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। विभिन्‍न सूचना तंत्रों के माध्‍यम से जिला भर में बच्‍चों के सर्वोत्‍तम हित से जुड़े मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आवश्‍यकता पड़ने पर त्‍वरित कार्यवाही की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि जिलावासी बच्‍चों के उत्‍पीड़न या अधिकारों के हनन से जुड़े मामलों में कार्यालय फोन नंबर 01892-222184 या ईमेल आईडी kangracwc@gmail.com पर सूचना दे सकते हैं या सहायता मांग सकते हैं।   

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X