Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए 216 देवी-देवता आमंत्रित

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, January 23, 2023 17:13 PM IST
अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए 216 देवी-देवता आमंत्रित

मंडी, 23 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2023 के आयोजन हेतु आज देवता उप-समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने बताया कि 19 से 25 फरवरी, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के 216 देवी-देवताओं को संबंधित एसडीएम के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देव समागम पर अनूठा पर्व है तथा यह देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में पहुंचने पर सभी देवी-देवताओं का पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया जायेगा। इसके लिए स्वागत कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सभी देवी-देवताओं और उनके साथ आने वाले देवलुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। राशन, सब्जी व बालन की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करने के लिए उन्होंने संबंधित कमेटियों को निर्देश दिए। ठहरने के स्थान पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करने के नगर निगम को आदेश दे दिए गए हैं।
 

उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के साथ आए हुए देवलुओं की सुविधा के लिए राज माधव मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान निकलने वाली जलेब के दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। एसडीएम सदर रीतिका ने देवलुओं के लिए दोहपर के भोजन की व्यवस्था, शिवरात्रि के दौरान विभिन्न मंदिरों में की जाने वाली व्यवस्था तथा चौहटा मेले में देवी-देवताओं के बैठने बारे विस्तार से चर्चा की।

 

सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवी-देवताओं व देवलुओं से संबंधित विभिन्न मद्दों पर चर्चा की। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी देवी सिंह कौशल सहित उप समिति के गैर सरकारी सदस्यों अशोक सेठी, हरमीत सिंह बिटटू, रेवती रमण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

 

आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

ढांढस : आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का  दौरा किया

जायज़ा : उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

बयान : पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

हरी झंडी दिखाई : राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

बैठक : कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

बयान : विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

शुभारम्भ : शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

चुनौती : 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X