Thursday, March 28, 2024
BREAKING
दावा करते हैं संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर ओपीएस व 1500 पेंशन दी और एक लाख राजस्व मामले निपटा लिखा नया अध्यायः नेगी रामपुर में दोस्‍तों के पास होली खेलने गए युवक की हत्‍या दो लोगों की खूनी झड़प में हुई हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार विश्वासघात करने वालों को जनता देगी जवाब, हारेंगे बागी: कांग्रेस भाजपा में शामिल कांग्रेस के 6 बागियों को विस का टिकट मिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा हिमाचल: जयराम ठाकुर भाजपा की चाल, चेहरा, चरित्र बेनकाब,शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करें: कांग्रेस झूठ बोलने और अफ़वाहें फैलाने में बीजेपी नंबर वन : कांग्रेस 6 बागी, 3 निर्दलीय विधायक भाजपाई हुए, सुक्‍खू सरकार का फैसला जनता पर
 

सीएम ने किया शिवरात्रि मेले का शुभारंभ, देवी-देवताओं का राशन 50 और नजराना 33 फीसदी बढ़ाया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, March 02, 2022 20:35 PM IST
सीएम ने किया शिवरात्रि मेले का शुभारंभ, देवी-देवताओं का राशन 50 और नजराना 33 फीसदी बढ़ाया

मंडी,02 मार्च। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्वविख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के प्रसिद्ध मन्दिर में शीश नवाया तथा पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया जो श्री राज माधोराय मन्दिर से आरम्भ होकर पड्डल मैदान पर समाप्त हुई।

 

पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित लोगों ने शोभायात्रा में स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियों को उठाकर पड्डल मैदान तक पहुंचाया। जलेब में जिला के लगभग 216 देवी-देवताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया तथा श्री माधोराय मन्दिर में पूजा-अर्चना की।

 

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में देवी-देवताओं के चढ़ावे में भी गिरावट आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने बजंतरियों के मानदेय को दोगुना करने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष बजंतरियों के मानदेय पर 9.52 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 19 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।  इस अवसर पर उन्होंने देवी-देवताओं के राशन में 50 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस पर 16.38 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष 25 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में भी 33 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नजराने और मानदेय के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 75 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे जो प्रदेश सरकार की देव संस्कृति में अटूट श्रद्धा और विश्वास को प्रदर्शित करता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मंडी शिवरात्रि की पूरे देश में एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक के समय में कोरोना महामारी के कारण मेले व त्यौहारों के आयोजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा लेकिन अब प्रदेश में कोरोना मामलों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि यह देश के वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्ध करवाई गई वैक्सीन के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में आरम्भ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग दो माह पूर्व अपने चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में हुए चार साल के समारोह को प्रधानमंत्री ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सुशोभित किया तथा 11500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। उन्होंने कहा कि सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मंडी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है जिसे इसी शैक्षणिक सत्र से क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में 175 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम की स्थापना की जा रही है और इसका कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शिवधाम का कार्य पूर्ण होने पर यह राज्य में आने वाले लोगों के आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि तुंगल क्षेत्र के कोटली में एसडीएम कार्यालय खोला गया है और मंडी में 35 करोड़ रुपये की लागत से आज संस्कृति सदन का लोकार्पण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी शहर में लोगों की सुविधा के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग परियोजना का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में 27 करोड़ रुपये के कॉलेज भवन का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

 

इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने पड्डल मेला मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और इसमें गहन रूचि प्रदर्शित की। मुख्यमंत्री ने महोत्सव आयोजन समिति द्वारा अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर आधारित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति अरिंदम चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडी का शिवरात्रि महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस महोत्सव में 216 देवी-देवताओं को आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्वर्णिम यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी और सात सांस्कृतिक संध्याएं इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी।

 

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और प्रकाश राणा, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, अध्यक्ष राज्य पर्यटन विकास बोर्ड रश्मि धर सूद, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, मंडी नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X