Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

शाही अंदाज में निकली माधोराय की मध्य जलेब, सुंदर सिंह ठाकुर रहे मुख्यातिथि

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, February 22, 2023 18:45 PM IST
शाही अंदाज में निकली माधोराय की मध्य जलेब, सुंदर सिंह ठाकुर रहे मुख्यातिथि

मंडी, 22 फरवरी। छोटी काशी मंडी में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब का आयोजन बुधवार को किया गया। जलेब में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जलेब में शामिल होने से पहले राजदेवता माधोराय मंदिर में पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। देव ध्वनियों के साथ राजदेवता माधोराय के मंदिर से शुरू हुई मध्य जलेब पड्डल मैदान में हुई। जलेब में दर्जनों देवी-देवता अपने वाद्य यंत्रों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान देवताओं के वाद्य यंत्रों से निकलने वाली देव ध्वनियों से पूरा शहर गुंजायमान रहा।

 

इस अवसर पर पड्डल मैदान में सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी शहर का यह देव समागम एक अनूठा महोत्सव है जिसमें श्रद्धालुओं को देवी-देवताओं के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। लोगों को छोटी काशी और इसके ग्रामीण क्षेत्रों की पारम्परिक संस्कृति की जानकारी भी मिलती है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान में प्रत्यक्ष कुछ है तो वह हमारे देवी देवता हैं और हमारे देव समाज को आगे बढ़ाने वाले देवलु देव समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अपना घर परिवार छोड़कर देव परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से पहली बार देव समाज को एक करोड़ रुपये की राशि मिली है जो देव समाज को गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने देव समाज के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की। इसके कारण देव समाज आगे बढ़ा है। मंडी में अत्याधुनिक देव सदन का निर्माण किया गया है जिससे इस महोत्सव में आने वाले देवताओं और देवलुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू और मंडी का देव समाज एक हो रहा है और भविष्य में एक साथ आगे बढ़कर देव परम्पराओं को आगे ले जाने के लिए सामुहिक प्रयास आवश्यक है।

 

उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक है, लेकिन मण्डी में मनाए जाने वाले अन्र्तराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अपनी अलग पहचान है।

 उपायुक्त एवं अध्यक्ष, शिवरात्रि मेला आयोजन समिति अरिंदम चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक धर्मपुर चन्द्रशेखर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेत राम ठाकुर, चंपा ठाकुर, लाल सिंह कौशल, नरेश चौहान, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और विभिन्न विभागों के अधिकारी, संगठनों के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

ढांढस : आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का  दौरा किया

जायज़ा : उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

बयान : पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

हरी झंडी दिखाई : राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

बैठक : कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

बयान : विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

शुभारम्भ : शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

चुनौती : 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X